त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, FSDA के छापों में खुली पोल, फर्श पर रखी मिलीं मिठाइयां और मंडरा रहे थे कीड़े
त्योहारों से पहले एफएसडीए के 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान में मिठाइयों में गंभीर खामियां मिलीं, जहां गंदे फर्श पर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
एफएसडीए अभियान में मिठाइयों में गंभीर खामियां मिलीं।
गंदे फर्श पर रखी मिलीं मिठाइयां, कॉकरोच-मक्खियां भिनभिनाईं।
नौ प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद, 655 किलो सामग्री जब्त।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। त्योहारों पर बाजार से मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतें। मिठाइयों की शुद्धता और स्वच्छता की जांच मे गंभीर खामियां मिली हैं। कहीं तैयार मिठाइयां गंदे फर्श पर रखी मिलीं तो कहीं उन पर कॉकरोच और मक्खियां भिनभिनाती मिलीं। कुछ प्रतिष्ठानों मे प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल भी किया जा रहा था।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत छह शहरों के 116 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच मे ये खामियां सामने आईं। नौ प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद कराया गया और 96 सुधार नोटिस जारी किए गए। जांच के लिए 149 नमूने लिए गए। इस दौरान चार लाख रुपये मूल्य की 655 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई, जबकि 537 किलोग्राम सामग्री नष्ट कराई गई।
कानपुर के न्यू तिवारी स्वीट्स मे गंदगी और दुर्गंध के बीच मिठाइयां बनती मिलीं। तैयार मिठाइयों की ट्रे फर्श पर रखी थीं। लाला दयाराम स्वीट्स मे मकड़ी के जाले, कालिख और जाम जल निकासी मिली। यहां 26 नमूने लिए गए और 16 सुधार नोटिस जारी किए गए। गोरखपुर के धर्मशाला बाजार स्थित कामधेनु स्वीट्स के कारखाने मे गंदगी, टूटी दीवारें और कूड़े का ढेर मिला। प्रतिष्ठान के पास खाद्य कारोबार का लाइसेंस भी नहीं था। यहां 17 नमूने लिए गए और 20 सुधार नोटिस जारी किए गए।
गंदगी और खराब जल निकासी
मेरठ के सम्राट स्वीट्स मे प्रतिबंधित सैकरिन, कास्टिक सोडा और रंग का इस्तेमाल पाया गया। यहां गैर-खाद्य श्रेणी का सोडियम बाइकार्बोनेट भी मिला। जल निकासी और कीट नियंत्रण की व्यवस्था भी खराब थी। गाजियाबाद के तिरुपति फूड्स मे कच्चा माल गंदे फर्श पर रखा मिला। अग्रवाल फूड्स मे कॉकरोच और कीड़े पाए गए, जबकि शगुन स्वीट्स मे गंदगी और खराब जल निकासी मिली।
यहां तीन प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद कराया गया। 49 नमूने लिए गए और 20 सुधार नोटिस जारी किए गए। अयोध्या के राम नरेश स्वीट्स और संजय यादव स्वीट हाउस मे गंदगी, मक्खियां और कीड़े मिले। संजय यादव स्वीट हाउस मे गंदे पानी के बीच मिठाइयां रखी मिलीं। यहां 14 नमूने लिए गए। प्रयागराज मे 14 नमूने लेकर 15 सुधार नोटिस जारी किए गए।
यह भी पढ़ें- करोड़ों के दुर्लभ फाल्कन की अंतरराष्ट्रीय तस्करी का भंडाफोड़, लखनऊ से 7 बाज के साथ तस्कर गिरफ्तार
एफएसडीए के संयुक्त आयुक्त हरिशंकर सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के दौरान स्वच्छता मानकों की जांच की जा रही है। कच्चे माल का सुरक्षित भंडारण, तैयार खाद्य पदार्थों को फर्श से दूर रखना, जल निकासी और कीट नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कारोबार बंद कराने की कार्रवाई जारी रहेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।