Move to Jagran APP

COVID-19 Effect: आज से लखनऊ में तीन पाली में होगा सैनिटाइजेशन, घरों व व्यवसायिक भवनों पर भी छिड़काव

लखनऊ शहर की प्रमुख बाजारों में हो रहे रसायन के छिड़काव के साथ ही नगर निगम ने शहर क्षेत्र के लिए कार्य योजना बनाई है। अधिकारियों की टीम को हर क्षेत्र में लगाया गया है जिससे सैनिटाइजेशन की निगरानी हो सके।

By Rafiya NazEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 08:50 AM (IST)
COVID-19 Effect: आज से लखनऊ में तीन पाली में होगा सैनिटाइजेशन, घरों व व्यवसायिक भवनों पर भी छिड़काव
लखनऊ के 1.76 लाख मकानों और 17 हजार व्यावसायिक भवनों पर होगा सैनिटाइजेशन।

लखनऊ, जेएनएन। शहर की प्रमुख बाजारों में हो रहे रसायन के छिड़काव के साथ ही नगर निगम ने शहर क्षेत्र के लिए कार्य योजना बनाई है। अधिकारियों की टीम को हर क्षेत्र में लगाया गया है, जिससे सैनिटाइजेशन की निगरानी हो सके। शुक्रवार को भी शहर के इलाकों में छिड़काव किया है। इस अभियान में बड़े से लेकर छोटे वाहनों को लगाया गया है। प्रेशर से छिड़काव के लिए स्मॉग मशीन का उपयोग हो रहा है। सड़कों पर भी छिड़काव हो रहा है।

loksabha election banner

मंडलायुक्त रंजन कुमार और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी गोमतीनगर पहुंचे और जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव से कराए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान की जानकारी ली।

नगर आयुक्त ने बताया कि शनिवार को तीन पाली में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जाएगा। अलीगंज से जुड़े 60 हजार मकान और छह हजार व्यावसायिक भवनों के साथ ही चौदह बाजारों को प्रथम पाली में सैनिटाइज किया जाएगा। करीब पचास किलो मीटर का इलाका में यह अभियान चलेगा।

दूसरी पाली में इंदिरानगर के 64 हजार मकान और छह हजार व्यावसायिक भवनों के साथ ही तेरह बाजारों को सैनिटाइज किया जाएगा। आलमबाग से जुड़े इलाकों के 52 हजार मकानों के साथ ही पांच हजार व्यावसायिक भवनों के साथ ही चारबाग से लेकर सरोजनीनगर और आशियाना क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में सैनिटाइजेशन का अभियान चलेगा।

शुक्रवार को कैसरबाग, हजरतगंज के साथ ही गोमतीनगर के जुगौली, विपुल खंड, आंबेडकर चौराहा, राम भवन के सामने, विराट खंड, विनीत खंड, विश्वास खंड से जुड़े इलाकों को सैनिटाइज किया गया।

सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाएं: मंत्री

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सैनिटाइजेशन के काम में तेजी लाने को कहा है। कोरोना संक्रमित आशुतोष टंडन घर से संक्रमण की रोकथाम को लेकर चल रहे कार्यों की भी समीक्षा कर रहे हैं। लखनऊ समेत कई नगर आयुक्तों से फोन पर वार्ता कर जानकारी ली।

लखनऊ में कोरोना संक्रमित मामले अधिक आने पर मंत्री ने रात में भी सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए तो नगर निगम भी सक्रिय हो गया। रात में शहर की प्रमुख बाजारों को सैनिटाइज किया जा रहा है। मंत्री ने लखनऊ के नगर आयुक्त से कहा कि अधिक से अधिक क्षेत्रों में सैनिटाइज कराया जाए, जिससे संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सके। मंत्री ने कहा कि शहर के सभी इलाकों में रोस्टर के तहत अभियान चलाया जाए और जो इलाके कोरोना संक्रमित है, वहां पर विशेष अभियान चलाया जाए। सैनिटाइजेशन से जुड़ी शिकायतों का निराकरण किया जाए।

मंत्री ने कहा कि कोरोना की रोकथाम में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। मंत्री ने श्मशान घाटों की व्यवस्था ठीक कराने को कहा।

मंत्री ने भैंसाकुंड और गुलाला श्मशान घाट पर लकड़ी कम पडऩे के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि नगर निगम खुद से लकड़ी का प्रबंधन करे, जिससे किसी को परेशानी न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.