मुनव्वर राण के बयान दर्ज करेगी हजरतगंज पुलिस, विवादित बयान पर दर्ज हुआ था मुकदमा
हजरतगंज इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय ने बताया कि शायर मुनव्वर राणा के आज (मंगलवार) को बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने फ्रांस की एक पत्रिका में प्रकाशित कार्टून और उसके बाद हुई हत्या की घटनाओं पर विवादित टिप्पणी की थी।
लखनऊ, जेएनएन। शायर मुनव्वर राणा के हजरतगंज पुलिस बयान दर्ज करेगी। उनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में फ्रांस में एक पत्रिका में प्रकाशित कार्टून और हत्याकांड की घटनाओं पर विवादित बयान देने पर दारोगा दीपक कुमार पांडे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। दारोगा के मुताबिक सोशल मीडिया की छानबीन के दौरान उन्हें पता चला कि शायर मुनव्वर राणा ने एक निजी चैनल को साक्षात्कार के दौरान विवादित बयान दिया है।
हजरतगंज इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय ने बताया कि शायर मुनव्वर राणा के आज (मंगलवार) को बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने फ्रांस की एक पत्रिका में प्रकाशित कार्टून और उसके बाद हुई हत्या की घटनाओं पर विवादित टिप्पणी की थी। जिससे माहौल खराब होने की आशंका पर मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपित ने फ्रांस में हुई घटना को सही बताया था। सोशल मीडिया पर आरोपित का विवादित बयान तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आने लगी। दारोगा के मुताबिक मुनव्वर राणा की ओर से दिया गया बयान विभिन्न समुदायों में वैमनस्यता फैलाने और सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करने वाला है। शहर के माहौल व लोगों में आक्रोश को देखते हुए दारोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शहर में इस तरह के विवाविद बयानों से माहौल न खराब हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।