Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आइपीएस अफसर राजेश पाण्डेय को चौथी बार राष्ट्रपति का वीरता पदक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 28 Dec 2018 01:38 PM (IST)

    आईपीएस अफसर राजेश कुमार पाण्डेय को आज राष्ट्रपति के वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। राज्यपाल राम नाईक ने आज राजेश पाण्डेय को वीरता पदक प्रदान किया।

    आइपीएस अफसर राजेश पाण्डेय को चौथी बार राष्ट्रपति का वीरता पदक

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स की स्थापना के बाद दुर्दांत अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ला एनकाउंटर टीम के खास किरदार रहे आईपीएस अफसर राजेश कुमार पाण्डेय को आज राष्ट्रपति के वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। राज्यपाल राम नाईक ने आज राजेश पाण्डेय को वीरता पदक प्रदान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ पुलिस लाइन में राष्ट्रपति की ओर से उनको पुलिस की लगातार उत्कृष्ट सेवा करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है। इससे पहले राजेश पांडेय को तीन बार राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार तथा एक बार राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा सम्मान मिल चुका है। एक बार संयुक्त राष्ट्र से शांति सेना के लिए काम करने पर पीस पुरस्कार मिल चुका है।

    राज्यपाल राम नाईक ने आज प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने एसपी सुरक्षा राजेश कुमार पाण्डेय को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया। राजेश पाण्डेय का यह चौथा वीरता पदक है। राज्यपाल ने एडीजी ईओडब्ल्यू अभय कुमार प्रसाद, एडीजी प्रशासन हरिराम शर्मा, सेवानिवृत्त डीआइजी राकेश चंद्र साहू, सेवानिवृत्त डीआइजी जवाहर, सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र सिंह चौहान, रिटायर्ड सीओ रमन पाल सिंह, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रामबहादुर सिंह, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रमाकांत पांडेय, सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी शांति स्वरूप, सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी नरेश पाल सिंह व सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी सत्येंद्र प्रकाश सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया।

    अब तक यह मिले पुरस्कार

    1999 में राष्ट्रपति का पहला वीरता पुरस्कार कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला एनकाउंटर।

    2000 में राष्ट्रपति का दूसरा वीरता पुरस्कार लखनऊ के जनपथ क्षेत्र में एनकाउंटर।

    2007 में राष्ट्रपति का तीसरा वीरता पुरस्कार लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी के एनकांउटर।

    2008 में संयुक्त राष्ट्रका शांति सेना पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र सेना में सर्विस ऑफ पीस।

    2005 में राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पुरस्कार पुलिस महकमे में बेहतर सेवा।

    आईपीएस राजेश पांडेय पीपीएस सेवा 1989 में आए। 2005-06 में आईपीएस सेवा में आए। वह लंबे समय तक एसटीएफ के गठन से लेकर काफी बाद तक एसटीएफ में रहे। इसी बीच श्रीप्रकाश शुक्ला गैंग का सफाया हुआ और लगातार दो बार उन्हें राष्ट्रपति के आर नारायणन ने वर्ष 1999 व 2000 डीएसपी रहते वीरता पुरस्कार दिया। इसके बाद एएसपी रहते अब्दुल कलाम ने सराहनीय सेवा और फिर प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने वीरता पुरस्कार प्रदान किया। एसटीएफ व एटीएस के साथ ही राजेश पाण्डेय एसपी रायबरेली, एसएसपी लखनऊ, अलीगढ़ तथा मेरठ के पद पर रहे।