विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिसंबर तक चार जिलाधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसर

Published: Thu, 01 Oct 2026 01:07 PM (IST)

UP IAS Officer Promotion: यूपी कैडर के 2011 बैच के अफसरों को तीन महीने बाद प्रमोशन मिलेगा। इन सभी अफसरो के पास अभी जिलों की कमान है।

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी, और प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी, और प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा

HighLights

  1. बदले जाएंगे लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर व आजमगढ़ के जिलाधिकारी

  2. तीन महीने में कमिश्नर बनेंगे चार आईएएस अफसर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चार बड़े जिलों में तैनात आईएएस अफसरों को दिसंबर में प्रोन्नत किया जाएगा। लखनऊ के साथ तीन प्रयागराज, गोरखपुर व आजमगढ़ के जिलाधिकारी कमिश्नर के पद पर प्रोन्नत होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद अफसरों में शामिल चार अधिकारी डीएम से कमिश्नर बन जायेंगे। यूपी कैडर के 2011 बैच के अफसरों को तीन महीने बाद प्रमोशन मिलेगा। इन सभी अफसरों के पास अभी जिलों की कमान है। योगी आदित्यनाथ सरकार फिलहाल विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह सभी अफसर जिलाधिकारी से प्रमोशन के बाद भी चुनाव करायेंगे।

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी, प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार का विशेष सचिव से सचिव के पद पर प्रमोशन होना है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 29 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, PCS से IAS अफसर बने; देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- यूपी में पीसीएस अधिकारियों को मिली आईएएस पदोन्नति, काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े दो अधिकारी भी शामिल