विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सहित चार केंद्रीय मंत्री आज उत्तर प्रदेश में

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 09 May 2015 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2015 12:40 PM (IST)

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चार केंद्रीय मंत्री आज उत्तर प्रदेश में विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण तथा शिलान्यास करेंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चार केंद्रीय मंत्री आज उत्तर प्रदेश में विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण तथा शिलान्यास करेंगे। राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रहेंगे तो उमा भारती कानपुर में, मुख्तार अब्बास नकवी इलाहाबाद में और नगर विकास मंत्री वैंकैया नायडू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। आज प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की जा रही हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज दिन में लखनऊ पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में शाम को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना व अटल पेंशन योजना की शुरुआत करेंगे। इससे पहले दिन में राजनाथ भाजपा लखनऊ महानगर मध्य मंडल-1 के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। दिन में तीन बजे सीएमएस सभागार में डॉ.मधुरिमा सिंह स्मृति समारोह में भी राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

इलाहाबाद में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह आज सुबह इलाहाबाद पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गृहनगर पहुंचे मुख्तार का भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आएंगे। वह नगर निगम, जल निगम, जलकल, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, वाराणसी विकास प्राधिकरण समेत नगर विकास से जुड़े विभागों के अधिकारियों संग हेरिटेज सिटी व स्वच्छता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक व बीमा योजनाओं की लांचिंग भी करेंगे। जेएनएनयूआरएम से जुड़े विकास कार्यों को लेकर कार्रवाई की आशंका है क्योंकि इससे जुड़ी योजनाएं कच्छप गति से संचालित हो रही हैं।

कानपुर में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती बीमा योजनाओं की लांचिंग के साथ गंगा की स्थिति पर बैठक करेंगी। वह शहर के उद्यमियों से भी मिलेंगी और गंगा को लेकर उनकी परेशानियों पर विचार करेंगी।