Move to Jagran APP

लखनऊ: 24 घंटे में एक युवती समेत तीन किशोरियों से छेड़खानी-दुष्कर्म, चार अभियुक्त अरेस्ट

घटनाएं लखनऊ के अलीगंज मडिय़ांव कृष्णानगर व इटौंजा थाना क्षेत्रों में हुईं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 09:44 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 10:15 AM (IST)
लखनऊ: 24 घंटे में एक युवती समेत तीन किशोरियों से छेड़खानी-दुष्कर्म, चार अभियुक्त अरेस्ट
लखनऊ: 24 घंटे में एक युवती समेत तीन किशोरियों से छेड़खानी-दुष्कर्म, चार अभियुक्त अरेस्ट

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में बीते 24 घंटे में अलग-अलग चार थाना क्षेत्रों में एक युवती समेत तीन किशोरियों से छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटनाएं अलीगंज, मडिय़ांव, कृष्णानगर व इटौंजा थाना क्षेत्रों में हुईं।

loksabha election banner

अलीगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी के आरोप में वजीरगंज निवासी राशिद अली को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एक नाबालिग किशोरी से छेड़खानी की थी। वहीं  मडिय़ांव पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में रणजीत रावत को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता के पिता ने मडिय़ांव थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उधर, कृष्णानगर पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी के मामले में अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकी, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के मामले में एएसपी पूर्वी सर्विलांस सेल प्रभारी संजय शुक्ला की भूमिका भी अहम रही। इटौंजा पुलिस ने 22 वर्षीय युवती से छेड़खानी के मामले में लवकुश यादव को गिरफ्तार किया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.