Move to Jagran APP

पूर्व एमएलसी रामाशीष राय राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष, मंजीत स‍िंह और कवर हसन बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव में हार का मुंंह देखने वाली पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने बड़े बदलाव क‍िए है। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व एमएलसी रामाशीष राय को प्रदेश अध्यक्ष और मंजीत स‍िंह और कवर हसन बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

By Prabhapunj MishraEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 02:01 PM (IST)
पूर्व एमएलसी रामाशीष राय राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व एमएलसी रामाशीष राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा दो कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। मंजीत स‍िंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी फ्रंटल संगठन) व कवर हसन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी सेक्टर संगठन) होंगे।

loksabha election banner

ऐश्वर्यराज स‍िंह को टीम आरएलडी का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। रामाशीष राय लंबे समय से रालोद से जुड़े हैं। वह चौधरी अजित स‍िंह के भी करीबी माने जाते रहे हैं। अभी तक वह राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ का कार्यभार देख रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार जताया है।

मूल रूप से देवरिया के रहने वाले रामाशीष रालोद से पहले भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। उस समय प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने जयंत चौधरी को सात पन्नों का पत्र लिखकर कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.