Move to Jagran APP

अंबेडकरनगर: सपा नेता एवं पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान का हार्ट अटैक से निधन

अंबेडकरनगर टांडा से वर्ष 2012 में सपा से विधायक चुने गए थे। पहलवान नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के करीबी माने जाते थे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 02:45 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 02:45 PM (IST)
अंबेडकरनगर: सपा नेता एवं पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान का हार्ट अटैक से निधन
अंबेडकरनगर: सपा नेता एवं पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान का हार्ट अटैक से निधन

अंबेडकरनगर, जेएनएन। सपा नेता एवं पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9: 30 बजे उनके आवास भुलेपुर में निधन हुआ। वह टांडा से वर्ष 2012 में सपा से विधायक चुने गए थे। पहलवान नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के करीबी माने जाते थे।

loksabha election banner

पूर्व विधायक दिवंगत हाजी अजीमुलहक पहलवान (56 वर्षीय) का जन्म सन् 1964 में टांडा तहसील के भुलेपुर ग्राम में हुआ था। वस्त्र बुनने के साथ पहलवानी भी करते थे। पहलवान के रूप में उनकी एक अच्छी पहचान रही। अपने नाम में अंसारी नहीं लिखते थे। कहते थे पहलवान, खिलाड़ी की जाति नहीं होती। लोकप्रियता के कारण गांव के प्रधान बने। सपा से राजनीतिक सफर शुरू किया। पूर्व मंत्री अहमद हसन के करीब आए। वर्ष 2002 और 2007 में सपा से विधान सभा का चुनाव लड़ें लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष 2012 में विधानसभा के चुनाव में सपा ने फिर चुनाव मैदान में उतारा और चुनाव जीत गए। वर्ष 2017 तक विधायक रहे हाजी अजीमुलहक पहलवान की छवि दबंग विधायक के रूप में रही। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा की संजुदेवी से चुनाव हार गए। इस बीच उनकी सुगर बीमारी बढ़ती गई। इससे कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। लखनऊ में हुए उपचार से स्वस्थ हो कर गांव लौटे और लॉकडाउन में गरीबों को राशन आदि बांटते रहे।

बुनकरों में काफी लोकप्रिय होने के साथ ही उनकी सफगोई का दूसरे भी सम्मान करते। एक लोकप्रिय क्षेत्र का जननेता आज हमारे बीच में नहीं है। दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की सुबह पूर्व विधायक को  सीने में दर्द महसूस हुआ  इसके बाद  उन्हें पानी पिलाया गया। जबतक  इलाज के लिए कहीं लेकर  जाया जाता  इससे पहले करीब साढ़े नौ बजे  हार्ट अटैक से उनका पैतृक गांव भूलेपुर में निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी में शोक की लहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.