अरुण कोरी ने भी छोड़ा सपा का साथ, शिवपाल की पार्टी में हुईं शामिल
अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं अरुण कुमार कोरी ने सपा को छोड़ दिया है। उन्होंने सपा से त्यागपत्र देकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का दामन थाम लिया।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 08:32 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 08:46 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रहीं कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र की पूर्व विधायक अरुण कुमार कोरी ने शुक्रवार को सपा को छोड़ दिया। उन्होंने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को अपना इस्तीफा भेजा दिया है। कोरी ने सपा से त्यागपत्र देकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का दामन थाम लिया।
कोरी ने त्यागपत्र में लिखा कि मैं एक प्रतिबद्ध और प्रगतिशील समाजवादी हूं। जीवन पर्यंत समाजवादी और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रही हूं और आगे भी इस विचारधारा को मजबूत करूंगी। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने मुझे जमीन से उठाकर यहां तक पहुंचाया है और उनके बिना आगे का सफर मुश्किल था इसलिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में जाने का फैसला किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें