Move to Jagran APP

पूर्व डीजीपी श्रीराम अरूण का निधन, मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिवार को देंगे सांत्वना

आदित्यनाथ उनके परिवार को सांत्वना देने अावास जाएंगे। श्रीराम अरूण उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं।

By Ashish MishraEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 04:44 PM (IST)
पूर्व डीजीपी श्रीराम अरूण का निधन, मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिवार को देंगे सांत्वना
पूर्व डीजीपी श्रीराम अरूण का निधन, मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिवार को देंगे सांत्वना

लखनऊ (जेएनएन)। पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का आज सुबह उनके लखनऊ के विज्ञानपूरी स्थित आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। श्रीराम अरूण उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने भी  उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीराम अरुण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री श्रीराम अरुण एक योग्य और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

श्रीराम अरूण यूपी के दो बार मायावती और कल्याण सिंह की सरकार में डीजीपी रह चुके हैं। उनका पहला कार्यकाल 3 मई 1997 से दो अप्रैल 1998 तथा दूसरी बार 23 दिसंबर 1999 से 31 जुलाई 2000 तक रहा है।श्रीराम अरुण उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के बेहद कर्मठ शालीन और मजबूत इरादों वाले पुलिस अफसर रहे हैं। पुलिस महकमे में श्रीराम अरुण के काम कि आज भी मिसालें दी जाती हैं। वह आईजी एटीएस असीम अरुण के पिता हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.