Move to Jagran APP

हार का गम भूल, उपचुनाव की तैयारी में जुटी सपा

विधानसभा चुनाव में हार का गम भूलकर समाजवादी पार्टी गोरखपुर, फूलपुर संसदीय क्षेत्र के संभावित उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 02:32 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:42 PM (IST)
हार का गम भूल, उपचुनाव की तैयारी में जुटी सपा
हार का गम भूल, उपचुनाव की तैयारी में जुटी सपा

लखनऊ (जेएनएन)। विधानसभा चुनाव में हार का गम भूलकर समाजवादी पार्टी गोरखपुर, फूलपुर संसदीय क्षेत्र के संभावित उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन दोनों संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे तक मंथन किया। कहा कि दोनों सीटें जीतकर झूठ का राजनीति करने वालों को जवाब दिया जा सकता है।
गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ योगी अब प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री हैैं। ऐसे में इनके इस्तीफे के बाद दोनो सीटों के लिए छह माह में उपचुनाव होगा। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में कार्यकर्ताओं से अखिलेश ने कहा कि ऐसे में विधानसभा चुनाव की हार भूलकर अभी से चुनावी तैयारी में जुटना होगा। उपचुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को जनता के बीज जाने और यह बताने की जरूरत है कि भाजपा ने बहकाकर उनका वोट हासिल किया है। समाजवादी सरकार की योजनाओं की जानकारी भी देनी है। सूत्रों का कहना है कि यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद हो रहे गंभीर अपराधों का ब्यौरा तैयार किया जाए और आंकड़ों के साथ उसकी जानकारी जनता दी जाए।
बाद में यादव ने गोरखपुर व इलाहाबाद मंडल के पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की जानकारी हासिल की और भरोसा दिलाया कि पार्टी जनता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ेगी। कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ खड़े होंगे, कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान कई पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव संगठन की कमजोरी से नुकसान हुआ। सरकार रहते हुए पार्टी ने नौजवानों बहुत सम्मान दिया, मगर वह जमीन पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए गुटबंदी हावी रही। क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पुराने समाजवादियों को अहमियत नहीं दी गई। सूत्रों का कहना है कि सपा अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि संघर्ष करने वालों का पूरा सम्मान होगा। उन्होंने संकेत दिया कि उपचुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रह सकता है।
वहीं, 25 मार्च को प्रस्तावित समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए प्रतिनिधि भी बनाए जाने की तैयारी है। पार्टी के रणनीतिकार इस बारे में तैयारी कर रहे हैं। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.