विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FoodMan विशाल सिंह को मिला आयुष सेवा पदक, निश्‍शक्त और जरूरतमंदों की करते हैं सेवा

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 23 Jul 2020 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 06:41 PM (IST)

Food man Vishal Singh विजय श्री फाउंडेशन सगठंन लखनऊ के लोहिया संस्थान में तीमारदारों को आयुष विभाग द्वारा बनाया गया काढ़ा व‍ितर‍ित करने का भी काम करता है।

FoodMan विशाल सिंह को मिला आयुष सेवा पदक, निश्‍शक्त और जरूरतमंदों की करते हैं सेवा
FoodMan विशाल सिंह को मिला आयुष सेवा पदक, निश्‍शक्त और जरूरतमंदों की करते हैं सेवा

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी लखनऊ के तीन बड़े अस्पतालों में तीमारदार तथा बीमारों को निश्शुल्क भोजन की सुविधा देने वाले फूड मैन विशाल सिंह अब नई भूमिका में भी हीरो बनकर उभरे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण काल में फूडमैन विशाल सिंह ने सात लाख के अधिक लोगों को भोजन पैकेट, दूध, मट्ठा, मिनरल वाटर, लैया-चना उपलब्ध कराकर लोगों के साथ सरकार का भी दिल जीत लिया। 

फूडमैन विशाल सिंह के इस कार्य को बड़ी उपलब्धि मानकर आयुष विभाग ने उनको आयुष सेवा पदक देकर सम्माननित किया है। कोविड-19 महामारी में विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के संस्थापक फूड मैन विशाल सिंह ने प्रवासी मजदूरों, निश्शक्त और जरूरतमंद लोगों को लॉकडाउन में भी पैकेट का भोजन, कच्चा राशन, दूध, मट्ठा और आवश्यक वस्तुएं पहुंचा कर उनकी इस मुश्किल घड़ी में मरहम लगाने का सार्थक प्रयास किया गया। उन्होंने अब तक ऐसे करीब सात लाख से ज्यादा लोगों की मदद की है। 

उनके इन प्रयासों की सराहना प्रशासनिक एवं जिला स्तर तक की जा रही है। इसी क्रम में आज आयुष विभाग के निदेशक आइएएस अफसर राजकमल यादव ने फूडमैन विशाल सिंह को उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयुष सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि विजय श्री फाउंडेशन संगठन लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, बलरामपुर अस्पताल व डॉ. लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में तीमारदारों को आयुष विभाग का बनाया गया काढ़ा भी प्रदान कर रहा है। विजय श्री फाउंडेशन पिछले 12 वर्षों से शहर के विभिन्न अस्पतालों में निशक्त तीमारदारों को निश्शुल्क भोजन की सेवा दे रहा है। संगठन प्रतिदिन एक हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को यह सेवा सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक प्रदान की जाती है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।