ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों के घटेंगे फेरे, एक दिसंबर से निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें
रेलवे ने कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों के फेरे घटाने और कुछ को रद्द करने का फैसला किया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
1 दिसंबर से 28 फरवरी तक ट्रेनें होंगी प्रभावित।
कोहरे के कारण रेलवे ने फेरे घटाए, कुछ रद्द।
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें निरस्त।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ असुविधाएं हो सकती हैं। कोहरे के नाम पर रेलवे कई ट्रेनों के फेरों को घटाएगा। कुछ ट्रेनें निरस्त होंगी और कई शार्ट टर्मिनेट की जाएंगी। रेलवे ने पहले चरण की ट्रेनों के फेरे घटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। रेलवे ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों के फेरे घटाएगा।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर- बरौनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक अपने आरंभिक स्टेशन से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को निरस्त रहेगी।
इसी तरह ट्रेन 11124 बरौली-ग्वालियर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को, 11109 वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन झांसी-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी और 11110 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी इंटरसिटी पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को निरस्त रहेंगी।
इसी तरह 12033 कानपुर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस व 12034 नई दिल्ली कानपुर शताब्दी एक दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को, 12180 आगरा फोर्ट- लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एवं 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को निरस्त रहेगी।
वहीं, 11905 आगरा कैंट- होशियारपुर प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार, 11906 होशियारपुर आगरा कैंट दो दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को निरस्त रहेंगी। रेलवे जल्द ही अगले चरण की सूची भी जारी कर सकता है।
यह भी पढ़ें- यूपी के कई शहरों में महंगी हुई CNG, लखनऊ में दो तो अयोध्या में 3.25 रुपये बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
