Move to Jagran APP

Flood Situation In UP : उत्तराखंड में भारी बरसात के बाद उफान पर उत्तर प्रदेश में नदियां, अमरोहा में पुल का एक हिस्सा टूटा

Flood Situation In Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गंगानगर में आज ही बुलंदशहर की तहसील स्याना को जोडऩे वाले गंगा नदी के पुल का एक हिस्सा टूटा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 21 Aug 2022 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2022 04:07 PM (IST)
Flood Situation In UP : उत्तराखंड में भारी बरसात के बाद उफान पर उत्तर प्रदेश में नदियां, अमरोहा में पुल का एक हिस्सा टूटा
Flood Situation In Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति

लखनऊ, जेएनएन। उत्तराखंड में लगातार भारी बरसात के कारण उत्तर प्रदेश में भी नदियां उफान पर हंैं। कई जगह पर गंगा नदी तो खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो यमुना तथा घाघरा नदी ने भी कटान तेज कर दी है। नदियाों के उफान पर आने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, इसी दौरान आत ही अमरोहा में गंगा नदी की कटान के कारण पुल का एक हिस्सा टूट गया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गंगानगर में आज ही बुलंदशहर की तहसील स्याना को जोडऩे वाले गंगा नदी के पुल का एक हिस्सा टूटा। नदी की तेज कटान के कारण अमरोहा में पुल का एक हिस्सा गिर गया है। जिससे कई गांवों का तहसील से सम्पर्क भी टूट गया है। एसडीएम हसनपुर सुधीर कुमार ने बताया कि गंगा नदी पर बना पुल अमरोहा को बुलंदशहर की स्याना तहसील से जोड़ता है। इस पर काफी यातायात रहता है। यह मार्ग ट्रांसपोर्ट के लिए बहुत अहम कड़ी है।

उत्तराखंड में लगातार बरसात से उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी दौरान सुबह अमरोहा की हसनपुर तहसील के गंगानगर के पुल का भी एक हिस्सा गंगा नदी की कटान की चपेट में आ गया।

प्रदेश में गंगा तथा यमुना के साथ अन्य छोटी नदियों का जलस्तर देर रात से अचानक बढ़ा है। नदियों के किनारे बसे गांवों में लोगों के साथ फोर्स को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी तथा बलिया में भी नदियां खतरे के निशान के पास हैं। फर्रुखाबाद के साथ ही कानपुर तथा उन्नाव में भी गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे कि कई जगह पर बाढ़ की आशंका होने लगी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.