उत्तर प्रदेश में ऊर्जा निगमों के पांच निदेशकों को मिला सेवा विस्तार, तीन माह तक अवधि बढ़ी
राज्य सरकार ने ऊर्जा निगमों के पांच निदेशकों को तीन माह का सेवा विस्तार दिया है। यह निर्णय नए निदेशकों के चयन प्रक्रिया में देरी के कारण लिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
ऊर्जा निगमों के पांच निदेशकों को मिला तीन माह का विस्तार।
नियमित निदेशकों के चयन प्रक्रिया में देरी के कारण निर्णय।
ज्ञानेन्द्र धर द्विवेदी समेत पांच निदेशकों को लाभ।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य सरकार ने ऊर्जा निगमों के पांच निदेशकों को तीन-तीन माह का सेवा विस्तार दिया है।
इनमें निदेशक(वितरण) ज्ञानेन्द्र धर द्विवेदी, केस्को कानपुर के निदेशक (वाणिज्य) राकेश वाष्र्णेय, पश्चिमांचल डिस्काम के निदेशक(वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक (तकनीकी) नन्द किशोर मिश्र व निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन हैं।
सभी को तीन माह या नियमित निदेशक के चयन तक का सेवा विस्तार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि निदेशकों के चयन के लिए 30 जुलाई को बैठक हो चुकी है, लेकिन अब तक चयनित निदेशकों का आदेश नहीं जारी हुआ।
मौजूदा निदेशकों को सेवा विस्तार दिए जाने से माना जा रहा है कि अब नये सिरे से निदेशकों का चयन किया जाए।
यह भी पढ़ें- ऊर्जा निगम में बड़ा फेरबदल: 27 संविदाकर्मियों के तबादले, अब फेशियल अटेंडेंस होगी अनिवार्य
