Move to Jagran APP

शहर में बिछेगा फ्लाईओवर का जाल, पांच नए पुल का भेजा गया प्रस्ताव Lucknow News

लखनऊ में चार पुल निर्माणाधीन और पांच नये पुल निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 07:35 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 07:35 AM (IST)
शहर में बिछेगा फ्लाईओवर का जाल, पांच नए पुल का भेजा गया प्रस्ताव Lucknow News
शहर में बिछेगा फ्लाईओवर का जाल, पांच नए पुल का भेजा गया प्रस्ताव Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में अब पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। जिनके जरिये आवागमन आसान होगा। तीन पुल पुराने शहर में, एक टेढ़ी पुलिया पर पर बन रहा है। एक खुर्रम नगर, एक सीतापुर रोड और एक विक्रमादित्य मार्ग पर प्रस्तावित है। इसी तरह से दो पुल सर्वोदय नगर में भी प्रस्तावित हैं। अगले छह महीने से दो साल के भीतर सभी पुलों का निर्माण पूरा हो जाएगा। जिससे राजधानी का आवागमन पहले से कहीं अधिक बेहतर हो जाएगा।

loksabha election banner
पुराने शहर के तीन पुल
  • गुरु गोविंद सिंह मार्ग से डीएवी कॉलेज तक- जून 2020 तक  तैयार होगा।
  • हैदरगंज से मीना बेकरी तक पुल - अप्रैल 2020 तक पूरा होगा।
  • हैदरगंज से विक्टोरिया स्ट्रीट होते हुए नींबू पार्क तक अक्टूबर 2020 तक पूरा होगा।

टेढ़ी पुलिया पर पुल
  • टेढ़ी पुलिया चौराहे से होते हुए ङ्क्षरग रोड पर पुल - जून 2020 तक पूरा कर दिया जाएगा।
  • क छ नए प्रस्तावित पुल
  • खुर्रम नगर पर कल्याण अपार्टमेंट मोड़ तक।
  • भिठौली क्रासिंग सीतापुर रोड तक, जानकीपुर विस्तार
  • विक्रमादित्य मार्ग की रेलवे क्रासिंग पर
  • सर्वोदय नगर में दो छोटे पुल भी प्रस्तावित किए गए।

कुकरैल पुल ने शहर के बड़े जाम को किया खत्म
  • ट्रांस गोमती क्षेत्र से रोज गुजरने वाले करीब 300000 वाहनों का जाम कुकरैल पुल ने समाप्त किया।
  • पुल और सिक्स लेन रोड करीब चार किमी लंबी है।
  • इस रोड और पुल पर करीब 100 करोड़ रुपये लागत आई।
  •  
 
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.