लखनऊ में चिट फंड से बर्खास्त रजिट्रार के खिलाफ पहली पत्नी ने दर्ज कराई FIR, बंधक बनाकर पीटने का आरोप
लखनऊ पहली पत्नी ने गोमतीनगर विस्तर थाने में बर्खास्त रजिस्ट्रार संतोष उनकी दूसरी पत्नी बेटी और रिश्तेदार समेत अन्य लोगों पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि संतोष बीते साल ही चिट-फंड से बर्खास्त हुए थे।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में चिट-फंड से बर्खास्त रजिस्ट्रार संतोष मौर्या उनकी दूसरी पत्नी, बेटी और रिश्तेदार समेत अन्य लोगों पर पहली पत्नी पूनम मौर्या ने गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पूनम ने उक्त लोगों पर धोखाधड़ी, मारपीट और बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पूनम का आरोप है कि बुधवार को वह घर पर किचन में काम कर रहीं थीं। इस बीच संतोष घर पर नहीं थें और वह खाना बना रही थीं। इस बीच संतोष की दूसरी पत्नी सुनीता मौर्या ने उनसे गाली-गलौज और अभद्रता की। इस बीच सुनीता की बेटी अंकिता किचन में पहुंची उसने कढ़ाई फेंक दी और हाथ मरोड़ दिया। इस दौरान सुनीता के रिश्तेदार सतीश और अरविंद भी आ गए। वह सब खींचते हुए उन्हें कमरे में ले गए। वहां बंधक बनाकर पीटा। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनीता के आरोप पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संतोष बीते साल ही चिट-फंड से बर्खास्त हुए थे।
किया फर्जी वाड़ा भी, आत्महत्या के लिए कर रहे प्रेरित
पूनम ने पुलिस को बताया कि संतोष की दूसरी पत्नी सुनीता ने उनके घर के पते का दुरुपयोग करके उसी पते के आधार पर आधार कार्ड और कई दस्तावेज भी बनवा लिए हैं। जबकि सुनीता वर्ष 2002 से भौरा गांव में रह रही हैं। पूनम का आरोप है कि उक्त लोग उन्हें आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह उनकी प्रताडऩा से अत्यधिक परेशान हो चुकी है। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।