विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी-20 मैच छह को, राजधानी के शहीद पथ पर बस-ऑटो की नो-एंट्री

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:28 PM (IST)

Traffic Diversion in Lucknow on 6th October: बड़ा बदलाव शहीद पथ पर रहेगा, जहां मैच समाप्ति तक रोडवेज और निजी ...और पढ़ें

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैचों की सीरिज का पहला मैच खेला जाएगा।

 इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैचों की सीरिज का पहला मैच खेला जाएगा।

HighLights

  1. मंगलवार को दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

  2. पालीटेक्निक के पास जलनिकासी कार्य के चलते रविवार रात 12 बजे से पालीटेक्निक-मुंशी पुलिया मार्ग पर डायवर्जन

  3. यातायात संबंधी किसी भी परेशानी पर 9454405155 पर कर सकते हैं संपर्क

जागरण संवाददाता, लखनऊ: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैचों की सीरिज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच के कारण लोगों को बदले मार्गों से आवागमन करना होगा। लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव शहीद पथ पर रहेगा, जहां मैच समाप्ति तक रोडवेज और निजी बसों समेत व्यावसायिक वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट ने मैच के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन, पार्किंग और दर्शकों के प्रवेश को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे से मैच समाप्त होने तक शहीद पथ समेत आसपास के कई मार्गों पर यातायात बदला रहेगा। इस दौरान बसें शहीद पथ पर हुसड़िया व सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी और सिर्फ सड़क की दाईं ओर चलेंगी।

मैच के दौरान का रूट डायवर्जन

कमता से आने वाले बड़े वाहन: कमता शहीद पथ तिराहे से सुल्तानपुर, रायबरेली और कानपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक, लालबत्ती, करियप्पा, तेलीबाग और बाराबिरवा होते हुए किसान पथ से जाएंगे।
कानपुर रोड से आने वाले बड़े वाहन: शहीद पथ कानपुर रोड तिराहे से सुल्तानपुर, रायबरेली और अयोध्या रोड की ओर जाने वाले वाहन बाराबिरवा, बंगलाबाजार, तेलीबाग, करियप्पा, लालबत्ती और 1090 चौराहा होते हुए वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
सुल्तानपुर रोड से आने-जाने वाले बड़े वाहन: अहिमामऊ से सुल्तानपुर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें कबीरपुर तिराहा होकर किसान पथ से भेजा जाएगा।
अमूल तिराहा से आने वाला यातायात: अमूल तिराहा से अहिमामऊ की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन लूलू माल कट से शहीद पथ पर जा सकेंगे।
अहिमामऊ से प्लासियो: अहिमामऊ से प्लासियो की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा और ओवरहेड गोलचक्कर होकर जाएंगे।
आटो व ई-रिक्शा और कैब: शहीद पथ और सर्विस रोड पर आटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। अहिमामऊ के 500 मीटर दायरे में सवारी उतारने-बैठाने पर भी रोक रहेगी।
सिटी बसें चलेंगी : मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी। बसें शहीद पथ पर हुसड़िया व सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी व सड़क की दाईं ओर चलेंगी।

मंगलवार दोपहर से वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना

मैच की वजह से मंगलवार दोपहर दो से रात नौ बजे तक शहीद पथ पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। यहां से पास वाले बड़े वाहन अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियो होते हुए पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे। बिना पास वाले वाहन अहिमामऊ से एचसीएल होकर जायेंगे। उनमें से पहले आने वाले वाहनों को प्लासियो माल में पार्किंग दिया जायेगा। प्लासियो माल की पार्किंग भर जाने के बाद वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी। दोपहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुए प्लासियो माल के पीछे वाहन खड़ा करेंगे। यातायात संबंधी परेशानी पर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

पालीटेक्निक-मुंशी पुलिया मार्ग पर भी यातायात प्रतिबंध

पालीटेक्निक के पास जलनिकासी कार्य के चलते रविवार रात 12 बजे से पालीटेक्निक-मुंशी पुलिया मार्ग पर काम खत्म होने तक डायवर्जन रहेगा। विवार रात 12 बजे से डायवर्जन शुरु किया जाएगा। इस दौरान पालीटेक्निक चौराहे से मुंशीपुलिया जाने वाले वाहन द्वारिकापुरी से सेक्टर-25 बी ब्लाक, इंदिरानगर होते हुए कलेवा चौराहा होकर मुंशी पुलिया जा सकेंगे। यह व्यवस्था जलनिकासी का काम पूरा होने तक रहेगी।