Move to Jagran APP

Surya Grahan 2021: इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज, इस दौरान इन बातों का रखें ध्यान...

Surya Grahan 2021 इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। गुरुवार को दोपहर 143 बजे से शाम 641 बजे तक ग्रहण काल रहेगा। इस दिन दुनियाभर के कई देशों में रिंग ऑफ फॉयर का दुर्लभ नजारा दिखेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में कहीं नहीं दिखेगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 01:22 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 07:59 AM (IST)
Surya Grahan 2021: इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज, इस दौरान इन बातों का रखें ध्यान...
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है।

लखनऊ, जेएनएन। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। गुरुवार को दोपहर 1:43 बजे से शाम 6:41 बजे तक ग्रहण काल रहेगा। इस दिन दुनियाभर के कई देशों में रिंग ऑफ फॉयर का दुर्लभ नजारा भी दिखेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में कहीं नहीं दिखेगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा की परछाई सूर्य के 97 फीसद हिस्से को पूरी तरह से ढक लेगी। इस कारण कुछ समय के लिए सूरज की आकृति किसी हीरे की अंगूठी के जैसे दिखाई देगी। यह इस साल का दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 26 मई को चंद्रग्रहण लगा था।

loksabha election banner

इस वर्ष 10 जून को ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। यह सूर्यग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा।  भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में आपको कोई उपाय करने की जरूरत नहीं है। ग्रहण काल में सूतक का विचार किया जाता है। इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं, पूजा पाठ एवं अन्य प्रकार के मंगल अनुष्ठान रुक जाते हैं। 

आकाश में ऐसा दिखेगा सूर्य ग्रहण : इस सूर्य ग्रहण को खंडग्रास, रिंग ऑफ फायर और वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। वलयाकार स्थिति में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, लेकिन उसका आकार पृथ्वी से देखने पर इतना नजर नहीं आता कि वो सूर्य को पूरी तरह ढक सके, तो ऐसी स्थिति को वलयाकार ग्रहण कहा जाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा के बाहरी किनारे पर सूर्य एक चमकदार रिंग यानि एक अंगूठी की तरह नजर आता है। ठीक ऐसा ही नजारा आकाश में दिखाई दे सकता है।

इस साल में दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण : इस साल में दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण लगने हैं। पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था। बैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को उपछाया चंद्र ग्रहण से ग्रहण की शुरुआत हो गई है। अब 10 जून दिन गुरुवार को सूर्य ग्रहण है। 19 नवंबर को साल का तीसरा ग्रहण लगेगा जो देश के असम और अरुणाचल प्रदेश व पूर्वाेत्तर भाग में समापन के दौरान दिखेगा। शाम 5:38 बजे से शाम 6: 31 बजे के बीच नजर आएगा। सूतक काल नहीं होगा। इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा। दोपहर 2:43 बजे से शाम 5:41 बजे के बीच ग्रहण काल होने की संभावना है। यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार इन सामान्य बातों का रखें ध्यान...

  • जब ग्रहण शुरू हो रहा हो, तो उस समय से पहले ही स्नान करके साधना करनी चाहिए।
  • मोक्ष के उपरांत स्नान करके दान करना चाहिए।
  • सूर्यग्रहण काल में भगवान सूर्य की और चंद्रग्रहण चंद्रदेव की उपासना श्रेयस्कर मानी गई है।
  • पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जी ग्रहणकाल में दूषित हों जाते हैं, उन्हें नहीं रखना चाहिए ।
  • तेल, घी, दूध, पनीर, आचार, चटनी व मुरब्बा सहित अन्य खाद्य पदार्थ में तुलसी की पत्ती रखनी चाहिए।
  • ग्रहणकाल में मूर्ति स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • बुजुर्ग, रोगी, बालक एवं गर्भवती को जरूरी हो तो दवा देनी चाहिए। गर्भवती अपने घर को गेरू से गोठ सकती हैं। गर्भवती को पेट को भी गेरू से गोठना चाहिए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.