विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers In UP: खूब गन्ना उगाने वाले किसान होंगे पुरस्कृत, पीलीभीत के गुरजीत और मेरठ के परमाल अव्वल

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 01:50 PM (IST)

गन्ना विकास विभाग अब प्रदेश के उन क‍िसानों को पुरस्कृत करेगा ज‍िन्‍होंने मेहनत कर खूब गन्‍ना उगाया है। इस संबंध ...और पढ़ें

Sugarcane Farmers In UP: गन्‍ना व‍िकास व‍िभाग यूपी में खूब गन्ना उगाने वाले किसानों को करेगा पुरस्कृत
Sugarcane Farmers In UP: गन्‍ना व‍िकास व‍िभाग यूपी में खूब गन्ना उगाने वाले किसानों को करेगा पुरस्कृत

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Sugarcane Farmers In UP यूपी यूं ही चीनी के उत्पादन में सबसे आगे नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसानों की हाड़तोड़ मेहनत है। किसानों ने गन्ना उपजाने में फिर मुकाम बनाया है और जल्द ही विभाग उन्हें पुरस्कार देगा। गन्ना विकास विभाग चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज को बढ़ाने के लिए किसानों के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का संचार करके उपज बढ़ाने की प्रतिस्पर्धा कराता है।

  • गन्ना विकास विभाग ने राज्य गन्ना प्रतियोगिता 2021-22 के परिणामों की घोषणा की है। आयुक्त गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए तय संवर्ग शीघ्र पौधा, पेड़ी, सामान्य पौधा, ड्रिप विधि से सिंचाई व युवा गन्ना किसान संवर्ग के तहत कुल 180 आवेदन मिले।
  • नामित कटाई अधिकारियों से मिले परिणामों के आधार पर किसानों को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र पौधा संवर्ग में गुरजीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह ग्राम भौरो खुर्द जिला पीलीभीत ने 2565 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज हासिल करके पहला स्थान पाया है।
  • बालकुमार पुत्र भगौती प्रसाद ग्राम फरददिया जोन बेलरांया जिला-लखीमपुर खीरी ने 2427.60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ दूसरा व सूरज प्रसाद पुत्र खुशी राम ग्राम सिगहाखुर्द, जोन बेलरांया जिला लखीमपुर खीरी ने 2389 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज लेकर तीसरा स्थान पाया है।
  • भूसरेड्डी ने बताया कि पेड़ी संवर्ग में परमाल पुत्र रामचंद्र ग्राम कुडी कमालपुर, जोन मवाना, जिला मेरठ ने 2090.25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • राकेश सिरोही पुत्र रतनपाल सिंह ग्राम एत्मादपुर, जोन अगौता जिला बुलंदशहर को 2060 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ दूसरा व सत्य प्रकाश पुत्र मुंशी ग्राम सल्फा, जिला शामली के 1770.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ तीसरा स्थान मिला है।
  • दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार विजेता को 15000, द्वितीय को 10000 व तृतीय को 7500 की धनराशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्य पौधा, ड्रिप सिंचाई व युवा गन्ना किसान संवर्ग के तहत प्रतियोगिता नियमावली के प्रविधानों के आधार पर मानक से कम प्रतियोगी होने के कारण इन संवर्गों के किसानों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
  • सामान्य पौधा संवर्ग के लिए हापुड़ के गुफरान पुत्र जमशेद, ड्रिप सिंचाई संवर्ग में जिला मेरठ के रतनपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, विरेश पुत्र धूम सिंह व जिला हापुड़ के मनीष पुत्र बलजीत को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा।

युवा गन्ना किसानों को गन्ने की खेती के प्रति प्रेरित करने के लिए राज्य गन्ना प्रतियोगिता में युवा गन्ना किसानों को शामिल किया गया है। इस वर्ष युवा गन्ना किसानों में जिला मुजफ्फरनगर के नदीम पुत्र जाफिर व जिला हापुड़ के निकुंज त्यागी पुत्र राकेश को प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।