मथुरा में पशु चिकित्सक पर किसान ने किया हमला, डॉक्टर गंभीर
मथुरा के पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में आज एक किसान ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। किसान किसान अपने पशु का इलाज कराने आया था। डॉक्टर की हालत गंभीर है।
लखनऊ। मथुरा के पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में आज एक किसान ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। किसान किसान अपने पशु का इलाज कराने आया था। डॉक्टर की हालत गंभीर है।
मथुरा में एक किसान आज दिन में अपने पशु का इलाज कराने पहुंचा। आज डॉक्टर अनुराग ओपीडी में थे। इसी दौरान किसान और डॉक्टर के बीच में किसी बात पर तकरार हुई। किसान ने डॉक्टर पर डंडे का प्रहार कर दिया। जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। डॉक्टर को शहर के एक निजी हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है।
डॉक्टर पर हमले की खबर पर विश्वविद्यालय में डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी है। विश्वविद्यालय के छात्रों का हंगामा जारी रहने पर यहां पुलिस पहुंची है। अब डॉक्टर को आगरा रेफर करने की तैयारी है। किसान को हिरासत में लिया गया है।