Move to Jagran APP

लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को 'फेमिना' ने किया सम्मानित, 'Fab 40' की लिस्ट में कई और बेटियां...

लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को विख्यात पत्रिका फेमिना ने अपनी फैब 40 लिस्ट में शामिल कर सम्मानित किया है। फेमिना ने अपने नवीनतम संस्करण में 2021 की 40 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 06:48 PM (IST)
लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को 'फेमिना' ने किया सम्मानित, 'Fab 40' की लिस्ट में कई और बेटियां...
लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को विख्यात पत्रिका फेमिना ने अपनी 'फैब 40' लिस्ट में शामिल कर सम्मानित किया है।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ की रहने वाली पॉलोमी पाविनी शुक्ला को विख्यात पत्रिका फेमिना ने अपनी 'फैब 40' लिस्ट में शामिल कर सम्मानित किया है। विख्यात पत्रिका फेमिना ने अपने नवीनतम संस्करण में वर्ष 2021 की 40 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया है। इस सूची में शमिल लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला लम्बे अरसे से अनाथ बच्चों को समान अधिकार दिलाने व उनके हित की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जनहित याचिका लड़ने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।

loksabha election banner

पॉलोमी पाविनी शुक्ला की अनाथ बच्चों पर लिखी पुस्तक 'पृथ्वी के सर्वाधिक निःशक्त - भारत के अनाथ' और उनके परिश्रम से कई राज्यों में अनाथ बच्चों के लिए नीतिगत बदलाव आए हैं। पॉलोमी के प्रयास से अनाथ बच्चों के लिए आरक्षण, बजट वृद्धि आदि नीतियां बनी हैं। अनाथ बच्चों के लिए काम कर रही पॉलोमी पाविनी शुक्ला को पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'फोर्ब्स' ने भी उन्हें सम्मिलित किया था। यह सूची 30 ऐसे व्यक्तियों की है जो 30 वर्ष से कम आयु के हैं और जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है।

पत्रिका फेमिना की सम्मानित महिलाओं की लिस्ट में उत्तर प्रदेश से पॉलोमी पाविनी शुक्ला के अलावा फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक में देश को गौरान्वित करने वाली रानी रामपाल व मीराबाई चानू, सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में आईं चार न्यायमूर्ति, इसरो के मंगलयान मिशन की महिला वैज्ञानिक, स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी, महुआ मोइत्रा, पीवी सिंधु, आलिआ भट्ट, मसाबा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, नीता अम्बानी, कोनेरू हम्पी आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.