विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकली करेंसी एक बड़ी समस्या : राजनाथ सिंह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 24 May 2015 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 11:33 AM (IST)

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नकली करेंसी को एक बड़ी समस्या माना है। राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नकली करेंसी को एक बड़ी समस्या माना है। राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आज स्टेट बैंक के एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

संगीत कला अकादमी गोमतीनगर में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में नकली करेंसी बड़ी समस्या बनती जा रही है। बैंक तथा अन्य संस्थान इस पर अंकुश तो लगा रहे हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में असामाजिक तत्व इसका उपयोग कर रहे हैं। नकली करेंसी देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी चोट लगाने का काम कर रही है। हमको इसको पूरी तरह से रोकना होगा। राजनाथ ने स्टेट बैंक को बैंकों का बड़ा भाई बताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां बहुत बेहतर तथा कारगर साबित हो रही हैं। हम देश की विकास दर को भी आगे ले जाने में सफल रहे हैं। मोदी सरकार ने एक वर्ष में जो काम कर दिखाया है, उसे पिछली सरकार बीस बरस में भी नहीं कर सकी थीं।