लखनऊ के इन घरों में सांपों का डेरा, कोबरा-करैत और रसल वाइपर जैसे नागों का है बसेरा; 110 को पकड़ा
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ के बाद घरों में सांपों का खतरा बढ़ गया है। वन विभाग ने अब तक ...और पढ़ें
-1793495599865_m.webp)
HighLights
फैजुल्लागंज में बाढ़ के बाद घरों में सांपों का खतरा।
वन विभाग ने 110 से अधिक जहरीले सांप पकड़े।
महापौर ने सेप्टिक टैंकों की मुफ्त सफाई की घोषणा की।
अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। चौड़ा फन और लंबाई एक मीटर से अधिक, किसी पर हमला कर दे तो क्या होगा? सोचकर ही डर लगता है, लेकिन फैजुल्लागंज में बाढ़ से राहत पाए लोगों के सामने अब सांप खतरा बन गए हैं। बाढ़ के समय घरों में बसेरा बना चुके इन सांपों को वन विभाग की टीम लगातार पकड़ रही है। अब तक 110 सांपों को पकड़ा गया है, जिनमें कोबरा, कामन करैत, रसल वाइपर, अजगर जैसे सांप थे।
बाढ़ के बाद घरों में हुए कीचड़ और गड्ढों में जगह बना लेने की वजह से इन सांपों को पकड़ना मुश्किल हो रहा था। अब पानी निकलने के बाद ये सांप मौका पाकर बाहर आने लगे। वन विभाग ने इतनी अधिक संख्या में सांपों को देखे जाने के बाद 20 टीमें बनाईं और लखनऊ के सभी रेंज के अफसरों को तैनात किया गया, जिससे कोई चूक न हो।
फैजुल्लागंज के एक घर में मौजूद कोबरा को जब पकड़ने की कोशिश की गई तो उसके चेहरे के भाव ही बता रहे थे कि हमला कर देगा। कई तो पेड़ पर लटके थे। घर में बिजली न होने के कारण लोगों ने टार्च खरीदी और दलदल से पता चल रहा था कि सांप गुजरा है।
या फिर उनकी आवाज सांप होने का अहसास करा रही थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दिन का समय गृहस्थी को ठीक करने में लग जाता तो रात के समय सोने में डर लगता है कि कहीं सांप न जाए। लोग अपने दरवाजे और खिड़कियों की खाली जगह को भी खुली नहीं छोड़ना चाहते।
सेप्टिक टैंकों की होगी मुफ्त सफाई
सेप्टिक टैंक तक में घुसे सांप सेप्टिक टैंक तक पहुंच गए और वहां से घरों में पहुंच रहे हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि नगर निगम ने निर्णय लिया है कि सभी सेप्टिक टैंकों की मुफ्त में सफाई करेंगे।
बाढ़ के बाद सांप तो निकलते हैं, लेकिन फैजुल्लागंज में इनकी संख्या अधिक पाई गई। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। सांप की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंच रही है। - सितांशु पांडेय, डीएफओ अवध
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।