फेसबुक पर प्यार : अमेरिकन ने कर लिया लखीमपुरी मुंडे से विवाह
फेसबुक पर एक लड़के से प्यार इतना परवान चढ़ा की अमेरिकन महिला लखीमपुर खीरी पहुंच गई। सात समंदर पार अमेरिका ने लड़की घर छोड़ कर प्रेमी से मिलने हिंदुस्तान आ गई। अब दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन इनकी मोहब्बत कानून की फाइलों में उलझ कर रह गई है।
लखनऊ। फेसबुक पर एक लड़के से प्यार इतना परवान चढ़ा की अमेरिकन महिला लखीमपुर खीरी पहुंच गई। सात समंदर पार अमेरिका ने लड़की घर छोड़ कर प्रेमी से मिलने हिंदुस्तान आ गई। अब दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन इनकी मोहब्बत कानून की फाइलों में उलझ कर रह गई है। उम्मीद है कि गुरुद्वारा में शादी करने के बाद अब कानूनी तौर पर भी यह प्रेमी जोड़ा जल्द एक हो जाएगा।
लखीमपुर खीरी का हरदीप मस्तमौला पंजाबी मुंडा है। उसकी प्रेमिका नैंसी अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली है। यह दोनों करीब दो वर्ष पहले फेसबुक पर दोस्त बने। इसके बाद इनके बीच दोस्ती इतनी गहरा गई कि दोनों ने साथ जीवन जीने का फैसला कर लिया। नैंसी के नैनों में हरदीप ऐसा बस गया कि वह अमेरिका छोड़ भारत के नेपाल बार्डर पर बसे खीरी के हरदीप के फार्म हाउस तक पहुंच गई।
फेसबुक पर दोनों की जान पहचान हुई। हरदीप सिंह का परिवार लखीमपुर खीरी में बड़े पैमाने पर खेती का काम करता है। उधर नैंसी अमेरिका में पली बढ़ी है। दोनों के रहन-सहन, शिक्षा-दीक्षा तथा अन्य किसी भी मामले में कोई मेलजोल नहीं है, लेकिन दिल के आगे किसका बस चला है। यहीं साबित हो गया कि मोहब्बत के लिए कोई सरहद नहीं होती।
लखीमपुर खीरी के भीरा इलाके के एक फार्म पर रहने वाले रहने वाले हरदीप की सोशल साइट फेसबुक पर अमेरिका की वर्जीनिया नैंसी से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा। कम्प्यूटर तथा मोबाइल पर यह चैटिंग कब प्यार में बदल गई, इसका अनुमान किसी को नहीं लगा।
नैंसी ने बड़ी हिम्मत दिखाई और नेपाल के रास्ते अमेरिका से भारत पहुंच गई। वह इन दिनों हरदीप के साथ फार्म हाउस पर लखीमपुर खीरी में है। इन दोनों ने बीते रविवार को पंजाब में एख गुरूद्वारे में शादी भी कर ली। अब उनकी इस मोहब्बत में कानून की दीवार खड़ी हो गई है। प्यार को परवान चढ़ाने के लिए लड़की और लड़का दोनों अब अफसरों और कोर्ट और एम्बेसी के चक्कर काट रहे हैं।
इनके बीच वैधानिक विवाह को लेकर पेंच फंसा है। अभी नैंसी का अमेरिका में पुलिस वेरीफिकेशन नहीं पहुंचा है। खीरी के एडीएम एसपी सिंह के सामने लड़का लड़की दोनों पेश हुए और शादी की लीगल फॉरमैलिटी और कागजात की जानकारी ली है। उम्मीद है कि नैंसी तथा हरदीप का यह प्यार परवान चढ़ेगा।