Move to Jagran APP

बोर्ड एग्जाम: भौतिक विज्ञान में पाने हैं बेहतर अंक, एक्सपर्ट से जानें मूलमंत्र

बोर्ड का बिगुल: सीबीएसई भौतिक विज्ञान के पेपर में इस बार आएंगे 27 प्रश्न।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 08:42 AM (IST)
बोर्ड एग्जाम: भौतिक विज्ञान में पाने हैं बेहतर अंक, एक्सपर्ट से जानें मूलमंत्र
बोर्ड एग्जाम: भौतिक विज्ञान में पाने हैं बेहतर अंक, एक्सपर्ट से जानें मूलमंत्र

लखनऊ, जेएनएन। गुड डायग्राम-लर्न की-प्वांइट भौतिक विज्ञान में बेहतर अंक पाने का मूलमंत्र है। ऐसे में डेरीवेशन (सूत्र निगमन) में साफ-सुथरा रेखा चित्र बनाएं, साथ ही मुख्य बिंदुओं (की-प्वाइंट ) को नोट करें। दैनिक जागरण कार्यालय में गुरुवार को भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता संजीव ओझा मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को कम समय में फिजिक्स की बेहतर तैयारी के उपाय बताए। 

loksabha election banner

प्रश्न : भौतिक विज्ञान का रिवीजन कम समय में कैसे करें, जिससे अच्छे अंक मिलें। (क्षितिज गुप्ता, रायबरेली)

उत्तर : पहले थ्योरी के सरल टॉपिक पढ़ें। इसके बाद कठिन चैप्टर का रिवीजन करें। न्यूमेरिकल का अभ्यास बार-बार करें। गत वर्ष के मॉडल प्रश्नपत्र भी देखें।

प्रश्न : न्यूक्लियर एनर्जी समझ में नहीं आ रही है। कोई तरीका बताएं। (अंकुर तिवारी, गोंडा)

उत्तर : न्यूक्लियर एनर्जी को समझने के लिए बाइंडिंग एनर्जी के टॉपिक पर फोकस करें। साथ ही न्यूक्लियान ग्राफ को ठीक तरीके से समझने का प्रयास करें।

प्रश्न : भौतिक के पेपर में क्या इस बार बदलाव हुआ है। (आशुतोष यादव, अंबेडकरनगर)

उत्तर : पेपर के पैटर्न में थोड़ा बदलाव हुआ है। इसमें वैल्यू बेस प्रश्न हटा दिए गए। दो-दो नंबर के दो प्रश्न जोड़ दिए गए हैं।

प्रश्न : सोर्स ऑफ एनर्जी में प्रमुख टॉपिक क्या है। (अंबुज, गोंडा)

उत्तर : सोर्स ऑफ एनर्जी में प्रमुख न्यूक्लियर एनर्जी और एटम आता है। इसमें सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं, कोई घुमा फिराकर नहीं होगा। इसमें मॉडल, एनर्जी के प्रकार, बाइंडिंग के बारे में पढ़ें।

प्रश्न : इलेक्ट्रोसिटी के मुख्य टॉपिक क्या हैं। (नितिन, गोंडा)

उत्तर : पोटेशियो मीटर, मीटर ब्रिज और किरचाक लॉ से अधिक प्रश्न आते हैं। इसके अलावा व्हीट स्टोन ब्रिज भी देख लें।

प्रश्न : कक्षा 10 में हूं। ह्यूमन आई चैप्टर में क्या पढ़ूं। (सचिन, गोंडा)

उत्तर : इसमें लेंस, पॉवर, ऑक्यूमेंडस पढ़ें। इसके अलावा आई इफेक्ट में दृष्टि दोष के कारण व निवारण के बारे में भी जानें।

प्रश्न : भौतिक के कौन से न्यूमेरिकल हल करें। (अमन पांडेय, अंबेडकरनगर)

उत्तर : एनसीईआरटी के पहले सभी सॉल्व प्रश्न हल करें। इसके बाद अनसॉल्व का अभ्यास करें। परीक्षा में किताब से ही न्यूमेरिकल आएंगे।

प्रश्न : डेरीवेशन समझ में नहीं आ रहे हैं। क्या करूं। (अभिषेक शर्मा, लखीमपुर)

उत्तर : डेरीवेशन के पहले की-प्वाइंट को समझें। इसे ठीक से तैयार करें। इसके बाद डायग्राम को स्टेप टू स्टेप फॉलो करें।

प्रश्न : परिभाषाएं याद नहीं हो रही हैं। बार-बार भूल जाता हूं। (अभिषेक, अंबेडकरनगर)

उत्तर : परिभाषा याद नहीं हो रही है तो फार्मूला समझें। इसके बाद फॉर्मूला से उसकी व्याख्या कर दें।

प्रश्न : कक्षा 10 में हूं। भौतिक में कौन सा महत्वपूर्ण चैप्टर है। (सचिन, लखीमपुर)

उत्तर : इलेक्ट्रिसिटी और ऑप्टिक्स पर अधिक फोकस करें। इसके अलावा एसी, जनरेटर और मैग्नेट के बारे में पढ़ लें। 

किस पाठ से कितने अंक

ऑप्टिक्स 14 अंक, इलेक्ट्रो स्टैटिक आठ नंबर, मैग्नेटिक इफेक्ट ऑफ करंट एंड मैग्नेटिज्म आठ नंबर, एसी एंड इएमआइ आठ नंबर, करंट इलेक्ट्रिसिटी सात नंबर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस सात नंबर, कम्युनिकेशन सिस्टम पांच नंबर, ड्युअल नेचर ऑफ रेडिएशन चार नंबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव तीन नंबर, एटम न्यूक्लियर छह नंब

प्रमुख टॉपिक 

इलेक्ट्रो स्टैटिक्स, करंट इलेक्ट्रोसिटी, ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एंड कम्युनिकेशन प्रमुख टॉपिक हैं। इनसे करीब 41 नंबर के प्रश्न आएंगे। 

बदलाव

  • पेपर में 'अथवा' के प्रश्न अधिक होंगे। पहले पांच नंबर के प्रश्न होते थे, इस बार तीन नंबर में भी होंगे।
  • प्रश्न संख्या 23 वैल्यूबेस है। इसे हटाकर दो-दो नंबर के दो प्रश्न जोड़ दिए गए हैं।
  • पहले 26 प्रश्न होते थे, अब 27 प्रश्न होंगे।

गुरु मंत्र

  • सभी डायग्राम सीरियल से बनाकर अभ्यास करें।
  • सभी डेरीवेशन एक जगह नोट कर लें।
  • हर डेरीवेशन के की-प्वाइंट एक जगह नोट कर लें।
  • एनसीईआरटी किताब के सॉल्व व अनसॉल्व प्रश्न हल करें।
  • पूरा कोर्स पढ़ें, हर चैप्टर से प्रश्न आएंगे।
  • बड़े प्रश्नों को लंबा न लिखें, बल्कि इसमें डायग्राम बनाकर प्वाइंट लिखें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.