Move to Jagran APP

परीक्षा की तैयारी : गणित में शॉर्टकट छोड़ें, करें सेलेक्टेड स्टडी

दैनिक जागरण कार्यालय में जीआइसी के प्रवक्ता वारिस अली सिद्दी ने विद्यार्थियों को कम समय में गणित की बेहतर तैयारी के टिप्स दिए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 10:28 AM (IST)
परीक्षा की तैयारी : गणित में शॉर्टकट छोड़ें, करें सेलेक्टेड स्टडी
परीक्षा की तैयारी : गणित में शॉर्टकट छोड़ें, करें सेलेक्टेड स्टडी

लखनऊ, जेएनएन। वर्षभर यदि गणित को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं अब आप आधेउत्‍तर : अधूरे ही चैप्टर तैयार कर रहे हैं। ऐसा शॉर्टकट करने के बजाए सेलेक्टेड स्टडी करें। इससे परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। इसके लिए इंटर के छात्र बीजगणित, कैलकुलस, सदिश, त्रिविमीय ज्यामितीय व रैखिक प्रोग्रामन जैसे टॉपिक पर फोकस करें। वहीं सवाल की प्रैक्टिस से पहले प्रमेय व फॉर्मूला जरूर पढ़ें। 

loksabha election banner

प्रश्‍न : कक्षा 10 में हूं। एक माह शेष है। गणित कैसे तैयार करूं। मनीष, अंबेडकरनगर

उत्‍तर : निराश न हों। गणित के पेपर के अभी एक माह है। शॉर्टकट के बजाए सेलेक्टेड स्टडी करें। सरल व स्कोर वाले चैप्टर तैयार कर लें।

प्रश्‍न : गणित में पासिंग मार्क कैसे हासिल करें। चांद बाबू, बलरामपुर

उत्‍तर : बीजगणित, मैटिक्स, सारणी संबंधी सवाल हल कर लें। कैलकुलस के फॉमरूला याद कर लें। रोज पांच मिनट रिवीजन करें।

प्रश्‍न : गणित का पेपर एनसीईआरटी बुक से होगा, या अन्य से। पवन, बलरामपुर

उत्‍तर : एनसीईआरटी की पुस्तक से पढ़ें। अब किताब न बदलें। उसके सभी सॉल्व व अनसॉल्व हल करें।

प्रश्‍न : कक्षा 10 में हूं। पूरे वर्ष मैथ नहीं पढ़ी। अब क्या करें।तुषार, लखीमपुर

उत्‍तर : बीजगणित 18 नंबर, त्रिकोणमिति, ज्यामितीय 12-12 नंबर की होगी। इसे तैयार कर लें। सॉल्व व अनसॉल्व प्रश्न हल करें।

प्रश्‍न : संबंध व फलन के सवाल समझ में नहीं आ रहे हैं। युवांक पटेल, बाराबंकी

उत्‍तर : संबंधों की परिभाषाएं पढ़ें। स्वतुल्य, सममित, संक्रमक और तुल्यता, आच्छादत पढ़ लें। सवाल समझ में आ जाएंगे।

प्रश्‍न : गणित में क्या पढ़ें, अच्छे अंक मिल जाएं। अखिलेश, सुलतानपुर

उत्‍तर : बीजगणित, कैलकुलस, रैखिक प्रोग्रामन को ठीक से तैयार करें। इसके अलावा सूत्रों व प्रमेय को भी पढ़ें।

प्रश्‍न : निश्चित समाकलन के सवाल समझ में नहीं आ रहे हैं। सचिन, अंबेडकर नगर

उत्‍तर : निश्चित समाकलन फामरूला बेस्ड है। फामरूला तैयार करें, तभी समझ में आएंगे।

प्रश्‍न : कक्षा 10 में हूं। सूत्र समझ में नहीं आ रहे हैं। अमित, हरदोई

उत्‍तर : आपके कोर्स में डेरीवेशन नहीं है। इसलिए परेशान न हों। सिर्फ सूत्र तैयार करने हैं, उन्हें लिखकर याद करें।

प्रश्‍न : गणित में छात्रों से सबसे अधिक गलती किन प्रश्नों में होती है। शुभम, हरदोई

उत्‍तर : प्रायिकता, सदिश एवं त्रिविमीय, ज्यामितीय के सवालों में अधिकतर छात्रों से गलतियां होती हैं। इसमें प्रश्न का मूल कांसेप्ट समङों फिर सूत्र लगाएं। रटे सूत्र अंदाजे से सवाल में फिट न करें।

प्रश्‍न : गणित के सवालों को हल करने में मुश्किल होती है, कैसे तैयारी करूं। अभय, हरदोई

उत्‍तर : सिर्फ एनसीईआरटी की पुस्तक से तैयारी करें। कोर्स पर एक साथ फोकस करने के बजाए, उसे सरल व कठिन चैप्टर में बांट लें। इसके लिए पहले बीजगणित व रैखिक प्रोग्रामन के सवाल हल करें।

प्रश्‍न : गणित का जो भी पाठ पढ़ता हूं। 15-20 दिन बाद भूल जाता हूं। आदित्य , सुलतानपुर

उत्‍तर : प्रश्न हल करने का कांसेप्ट स्पष्ट नहीं होगा, तो भूल जाएंगे। टॉपिक का पहले बेस पढ़ें। सवाल याद न करें, उसे हल करने का तरीका याद रखें।

प्रश्‍न : कैसे पेपर हल करें कि प्रश्न न छूटें। हर्षित, अयोध्या

उत्‍तर :  कुल 3 घंटा15 मिनट का समय होता है। पहले 15 मिनट पेपर पढ़ें। जो प्रश्न अच्छी तरह आते हैं, उन पर निशान लगाएं। क्रम की चिंता छोड़कर प्रश्न संख्या डालकर सवाल हल करें। एक नंबर के प्रश्न पर डेढ़ मिनट का औसत रखें। इससे रिवीजन का समय भी मिल जाएगा।

प्रश्‍न : मैथ में लॉग के फॉर्मूला समझ में नहीं आ रहे। सचिन साहू, लखीमपुर

उत्‍तर : इंटर में लॉग का चैप्टर नहीं है। इसलिए पाठ्यक्रम देखें। अवकलन में एक टॉपिक है। यह नवीं कक्षा की किताब से पढ़ सकते हैं।

प्रश्‍न : प्रायिकता के सवाल समझ में नहीं आ रहे हैं। अजय, लखीमपुर

उत्‍तर : इसके लिए बेज प्रमेय का सही से अध्ययन करें। साथ ही एनसीईआरटी के प्रश्नों को हल करें।

प्रश्‍न : गणित काफी कमजोर है। कैसे तैयारी करें। सचिन, सुलतानपुर

उत्‍तर : चैप्टर बांट लें। बीजगणित, रैखिक प्रोग्रामन का पहले अध्ययन करें। इसके बाद अवकलन व समाकलन के प्रश्नों को हल करें। पासिंग मार्क आ जाएंगे।

प्रश्‍न : गणित के किन चैप्टर पर फोकस अधिक करूं। अनिमेश, हरदोई

उत्‍तर : बेहतर अंक के लिए सभी चैप्टर पर ध्यान देना होगा। सभी का बोर्ड ने अंक विभाजन कर दिया है। अभी जिसमें मुश्किल हो रही है, उसका अभ्यास करें।

प्रश्‍न : 10वीं में हूं। गणित में त्रिभुज समझ में नहीं आ रहा है। शिवा गुप्ता, गोंडा

उत्‍तर : कोर्स में एक चैप्टर त्रिभुज का है। इसके लिए प्रमेय ठीक से पढ़ें। साथ ही अनुपात का ध्यान रखें।

गुरु मंत्र

  • सॉल्व्ड व अनसॉल्व्ड प्रश्न अधिक से अधिक हल करें
  • सिर्फ एनसीईआरटी की पुस्तक से अभ्यास करें
  • निजी प्रकाशकों के क्वैश्चन बैंक न पढ़ें
  • पढ़ाई के लिए टॉपिक बांट लें, जिसमें कठिनाई आ रही है, उस पर फोकस करें
  • पेपर में प्रश्न कतई न छोड़ें, कुछ न कुछ हल करें, स्टेप मार्किंग से नंबर मिलेंगे
  • उत्तर पुस्तिका में पेज के दायीं ओर लाइन खींच कर कैलकुलेशन करें
  • रैखिक प्रोग्रामन के प्रश्न दिए गए ग्राफ पर ही हल करें। कॉपी पर अलग से बनाने पर वैल्यू गड़बड़ा जाएगी।

बेड़ा पार कराएंगे ये टॉपिक

गणित का बेड़ा छह टॉपिक पार करा सकते हैं। यह सरल भी हैं। इसमें छात्र बीजगणित, रैखिक प्रोग्रामन यूनिट व कलन पाठ के दो वर्क के बीच क्षेत्रफल, पूर्ण वर्ग बनाकर इंटीग्रेशन, मैक्सिमा-मेनिमा व साधारण अवकलन का अभ्यास करें। इसमें 50 अंकों के करीब हासिल किए जा सकते हैं।

किस पाठ में कितने अंक

गणित भाग एक और भाग दो किताब मिलाकर एक पेपर होगा। इसमें कुल छह यूनिट होंगी। ऐसे में संबंध तथा फलन से 10 नंबर, बीजगणित से 13 अंक, कलन से 44 अंक, सदिश एवं त्रिविमीय ज्यामितीय 17 अंक, रैखिक प्रोग्रामन छह अंक, प्रायिका से 10 अंक के प्रश्न होंगे।

66 नंबर के होंगे लघुउत्तरीय प्रश्न

बहुविकल्पीय पांच नंबर, अतिलघुउत्तरीय पांच अंक, लघु उत्तरीय वेरी शॉर्ट 16 नंबर , लघु उत्तरी शॉर्ट 50 नंबर के होंगे। ऐसे में लघु उत्तरीय कुल 66 अंक के होंगे। वहीं दीर्घ उत्तरीय 24 नंबर के तीन प्रश्न होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.