Move to Jagran APP

UP News: अंबेडकरनगर में मंहगी और मुसीबत बनने लगी सीएनजी, मारे-मारे फिर रहे वाहन चालक

UP News सीएनजी वाहन के लिए गैस का अभाव परेशानी बन गया है। जिला मुख्यालय में पेट्रोल पंपाें पर सीएनजी उपलब्ध नहीं है। जिले में चार पेट्रोल पंपों पर ही इसकी उपलब्धता है जिनकी दूरी काफी अधिक है। वाहन मालिक सीएनजी के लिए लंबी दौड़ लगाने को मजबूर हैं।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 07:56 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 02:57 PM (IST)
UP News: अंबेडकरनगर में सीएनजी की किल्‍लत।

अंबेडकरनगर, संवादसूत्र। सीएनजी वाहन के लिए गैस का अभाव परेशानी बन गया है। जिला मुख्यालय में पेट्रोल पंपाें पर सीएनजी उपलब्ध नहीं है। जिले में चार पेट्रोल पंपों पर ही इसकी उपलब्धता है, लेकिन ऐसे सभी पंपों की दूरी काफी अधिक है। ऐसे में वाहन मालिकों को सीएनजी के लिए लंबी दौड़ लगाने को विवश होना पड़ रहा है। पर्यावरण में वाहनों से फैल रहे वायु प्रदूषण पर रोक लगाने एवं वाहन स्वामियों को ईंधन के खर्च से राहत देने के लिए वाहन कंपनियों ने सीएनजी वाहनों को बाजारों में उतारा है।

loksabha election banner

पेट्रोल के सापेक्ष कम खर्च में अधिक दूरी चलने का मौका मिलने पर सीएनजी के वाहनों की संख्या गत एक वर्ष में काफी बढ़ी है। मौजूदा समय में ऐसे वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए है। इसका कारण पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की अनुपलब्धता है। जिले के चार पंपों पलई रामनगर, एनटीपीसी, कटेहरी एवं जाफरगंज बाजार में सीएनजी मिलती है।

जिला मुख्यालय पर सीएनजी उपलब्ध नहीं है। यहां से 13 किमी दूर पलई रामनगर, इतनी ही दूर कटेहरी, 20 किलोमीटर दूर एनटीपीसी और 15 किमी दूर जाफरगंज में पेट्रोल पंपों पर सीएनजी उपलब्ध है। वाहन मालिकों को सीएनजी के लिए लंबी दौड़ लगाने को विवश होना पड़ रहा है। इसमें वाहन मालिकों को ईंधन के लिए अतिरिक्त व्यय करना पड़ रहा है। इससे वाहन स्वामियों को ऐसे वाहन अब महंगे पड़ने लगे हैं। इसे भरवाने के लिए लंबी कतार, मशीन में कम दबाव के कारण कम मात्रा व अधिक समय भी लगता है।

सीएनजी कार में कम खर्च होने के कारण एक वर्ष पूर्व कार खरीदा था। अभी नगर में सीएनजी की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में वाहन के संचालन के लिए प्राय: 200 रुपये अधिक खर्च कर ईंधन भरवाने जाना पड़ रहा है। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - राजेश अग्रहरि, व्यवसायी

सीएनजी वाहन में ईंधन का खर्च काफी कम आता है। इससे सीएनजी कार खरीदी थी। अब सीएनजी के लिए रोजाना लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। कंपनियों को जिला मुख्यालय पर सीएनजी की उपलब्धता करनी चाहिए। - विवेकमणि सिंह, शिक्षक

सीएनजी वाहन का खर्च पेट्रोल व डीजल वाहन की अपेक्षा कम है। इससे लोगों ने सहूलियत देख सीएनजी कार की खरीदारी की, लेकिन सीएनजी उपलब्ध न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। - हिमांशु पाल, स्वास्थ्यकर्मी

सीएनजी वाहन से लोगों को मोह भंग होने लगा है। कारण कि वाहन में सीएनजी के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। पंप पर लंबी कतार का सामना भी करना पड़ता है। इससे समय और रुपये का अतिरिक्त व्यय होता है। - अनिल कुमार वर्मा, शिक्षक

सीएनजी वाहन सहूलियत प्रदान करने के बजाय परेशानी दे रहे हैं। सीएनजी के लिए अतिरिक्त व्यय करना पड़ता है। ऐसे में कंपनियों को नगर में इसकी उपलब्धता पर जोर देना चाहिए। - संजय वर्मा, शिक्षक

पेट्रोल पंपो पर सीएनजी की उपलब्धता की जिम्मेदारी पेट्रोलियम कंपनियों की होती है। उनके माध्यम से पंपो पर इसे लगाया जाता है। जिले में चार स्थानों पर पंपो पर यह सुविधा उपलब्ध है। - राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.