Move to Jagran APP

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का विस्तार फ्रंटल संगठन घोषित

समाजवादी पार्टी के विद्रोही शिवपाल सिंह यादव ने अपने संगठन को विस्तार देना शुरू किया है। अपने फ्रंटल संगठनों की भी घोषणा की है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 11:39 PM (IST)
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का विस्तार फ्रंटल संगठन घोषित

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के विद्रोही शिवपाल सिंह यादव ने अपने संगठन को विस्तार देना शुरू किया है। पूर्व में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कई जिलों के अध्यक्ष घोषित कर चुके शिवपाल ने शुक्रवार को 21 जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित करने के साथ ही सपा की लोहिया वाहिनी, छात्रसभा और महिला सभा की तर्ज पर अपने फ्रंटल संगठनों की घोषणा की है। शिवपाल ने अपने संगठन में सपा से खफा चल रहे नेताओं को तरजीह दी है। 

loksabha election banner

समाजवादी सेक्युलर लोहिया वाहिनी में नितिन कोहली-अध्यक्ष, आशुतोष त्रिपाठी उपाध्यक्ष और भरत यादव- महासचिव, समाजवादी सेक्युलर युवजन सभा में विजय यादव-अध्यक्ष और दिनेश यादव को महामंत्री, समाजवादी सेक्युलर छात्र सभा में लोकेश भाटी-अध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा में अनिल वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी सेक्युलर महिला मोर्चा की अध्यक्ष-शम्मी वोहरा, प्रमुख महासचिव-सुनीता सिंह, कोषाध्यक्ष - हेमलता शुक्ला, महासचिव - उमा यादव, अवनीत कौर, डॉ. प्रिया सिंह और मधु सुनेजा को बनाया गया है। शिवपाल ने 21 अध्यक्षों के अलावा तीन जिलों में उपाध्यक्ष और 16 जिला और महानगरों में महासचिव भी घोषित किये गये हैं। शिवपाल ने अलीगढ़ में बाबा फरीद आजाद, कासगंज-चरण सिंह यादव, फीरोजाबाद नगर- हाजी सैयद सैफुर्रहमान, हाथरस-डॉ. विद्याराम यादव, कानपुर ग्रामीण-शिवमोहन सिंह चंदेल, इलाहाबाद महानगर-शाहिद अली राजू, कौशांबी-मान सिंह यादव, वाराणसी जिला- महेंद्र यादव, चंदौली-पारस यादव, भदोही-अकील अख्तर सिद्दीकी, उन्नाव-सतीश शुक्ला, मेरठ महानगर - अलीम अलवी, सीतापुर- अशोक यादव, पीलीभीत-नासिर कमाल, वाराणसी महानगर - इस्माईल खान, शाहजहांपुर जिला-अग्निवेश समाजवादी, सुलतानपुर-हौसला प्रसाद यादव, इलाहाबाद जिला-शिवबरन सिंह यादव, बस्ती-रामकेवल यादव, लखनऊ जिला -रंजीत यादव और कानपुर देहात में राजेश सिंह कुशवाहा को अध्यक्ष बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.