विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सांसद रामनरेश कुशवाहा का निधन

By Edited By:
Published: Mon, 07 Oct 2013 03:20 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2013 12:56 AM (IST)

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सासद रामनरेश कुशवाहा का आज दिन में निधन हो गया। 90 वर्षी

News Article Hero Image

लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद व समाजवादी चिंतक रामनरेश कुशवाहा ने सोमवार की दोपहर अपने देवरिया पैतृक स्थित निवास लार के कोईरी टोला में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई और दरवाजे पर उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद राम नरेश कुशवाहा और लखनऊ मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष बाबूलाल इलाहाबादी के निधन पर शोक जताया है। सपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राज किशोर मिश्र ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। मिश्र ने कहा कि राजनीति में कुशवाहा सरीखे नेता अब दुर्लभ हो चले हैं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद रहे रामनरेश कुशवाहा की इन दिनों तबीयत खराब चल रही थी। एक माह से उनको इलाज के लिए डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर दो दिन पूर्व उन्होंने अपने पैतृक निवास आने की इच्छा जताई तो परिवारीजन उन्हें लेकर गांव आ गए। दोपहर को साढ़े बारह बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर