उत्तर प्रदेश में पूर्व IAS अधिकारी राजनीति में हो रहे सक्रिय, अपना दल (एस) में शामिल हुए Ex DM अनुराग पटेल
Ex IAS Officer Anurag Patel Joins Apna Dal(S): अनुराग पटेल नवंबर 2024 में सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मिर्जापुर में ही जिलाधिकारी रहे अनुराग पटेल आईएएस से सेवानिवृत होने के बाद राजनीति में सक्रिय
HighLights
मिर्जापुर में जिलाधिकारी रहे अनुराग पटेल अब करेंगे राजनीति
उत्तर प्रदेश में लगातार राजनीति में सक्रिय हो रहे पूर्व आईएएस अधिकारी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही आईएएस और पूर्व आईएएस अधिकारी भी राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं।
मिर्जापुर में जिलाधिकारी रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में कूदीं हैं और जननीति भारत नामक राजनीतिक दल का गठन किया है। अब मिर्जापुर में ही जिलाधिकारी रहे अनुराग पटेल आईएएस से सेवानिवृत होने के बाद राजनीति में सक्रिय हो गये हैं।
उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों में राजनीति में सक्रिय होने की होड़ मची है। दिव्या मित्तल के बाद एक और पूर्व आईएएस अधिकारी की की राजनीति में इंट्री हो गई है। मिर्जापुर में डीएम रहे पूर्व आईएएस अधिकारी अनुराग पटेल भी अब राजनीति करेंगे। अनुराग पटेल रविवार को प्रयागराज में अपना दल (सोनेलाल) में शामिल हुए।
अनुराग पटेल नवंबर 2024 में सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए अपना दल (एस) का दामन थाम लिया है।
प्रयागराज में अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में अनुराग पटेल पार्टी में शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने मंच से पूर्व आईएएस अधिकारी अनुराग पटेल के सेवाकाल को सराहा और बोले की इनके शामिल होने से अपना दल (सोनेलाल) को मजबूती मिलेगी।
मिर्जापुर के जिलाधिकारी रहे अनुराग पटेल को उम्मीद है कि आने वाले समय मे उन्हें टिकट मिलेगा वह चुनाव भी लड़ेंगे। 15 महीनों तक मिर्जापुर के जिलाधिकारी रहे अनुराग पटेल अप्रैल 2018 से लगभग 15 महीनों तक मिर्जापुर के जिलाधिकारी रहे।
इस दौरान तालाब सफाई अभियानों और मिड-डे मील ('नमक-रोटी') विवाद को लेकर खासी चर्चा में रहे। ड्राइवर की विदाई पर खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे थे। अनुराग पटेल का एक अलग अंदाज उस समय भी देखने को मिला था, जब बांदा में तैनाती के दौरान उनके सरकारी ड्राइवर इम्तियाजुद्दीन सेवानिवृत्त हुए थे।
बताया जाता है कि ड्राइवर की विदाई के मौके पर अनुराग पटेल खुद गाड़ी चलाकर उन्हें उनके घर तक छोड़ने गए थे।मूल रूप से प्रतापगढ़ के अनुराग पटेल मिर्जापुर के अलावा बांदा व फर्रुखाबाद के डीएम और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।