Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लखनऊ के लोहिया संस्थान से संजय गांधी पीजीआइ किया गया शिफ्ट

Ex CM Kalyan Singh Admitted वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का स्वास्थ्य बेहद खराब है। लखनऊ में शनिवार को देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह को संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट कर दिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 04:11 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 12:20 AM (IST)
राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का स्वास्थ्य बेहद खराब है। लखनऊ में शनिवार को देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह को संजय गांधी पीजीआइ शिफ्ट किया गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट के विशेषज्ञों के अलावा न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ से उनके बारे में राय ली जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार उनकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को रविवार शाम साढ़े पांच बजे पर संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट के आइसीयू में भर्ती किया गया। वह लगभग पिछले दो सप्ताह से अस्वस्थ हैं। यहां पर आने पर उनका रक्तचाप और हृदय गति सामान्य है, लेकिन चैतन्यता का स्तर थोड़ा कम है। नेफ्रोलॉजी, कार्डिऑलाजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। डॉ. बनानी पोद्दार, डॉ. अफजल अजीम, डॉ. नारायन प्रसाद, डॉ. सुनील प्रधान, डॉ. पालीवाल, डॉ. ईश भाटिया, डॉ. अमित केसरी ने उनका उपचार शुरू किया है। प्रोफेसर आरके धीमन, निदेशक एवं प्रख्यात हेपेटालाजिस्ट एव प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, एन्डोसर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके उपचार की देखरेख करेंगे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया उनके स्वास्थ्य में अपेक्षाकृत सुधार होता न देख उनको अब संजय गांधी पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले रविवार को सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया संस्थान पहुंचे और चिकित्सकों से उनका हाल लिया। कल्याण सिंह के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी तत्काल वहां पहुंचे और उनका इलाज कर रहे चिकित्सों से मिले। लखनऊ दौरे पर आए रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी लोहिया संस्थान जाकर कल्याण सिंह को देखा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल लेने डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह 'बाबूजी' जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया। इसके साथ ही इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों से भी वार्ता की। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कल्याण सिंह की स्थिति अभी भी अति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल कल्याण सिंह किसी को पहचान नहीं पा रहे है। ब्रेन स्ट्रोक से उनकी स्मरण शक्ति कम हो गई है। स्थिति लगातार गंभीर होने के कारण उनको आइसीयू में शिफ्ट किया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.