Move to Jagran APP

राजधानी में शाम को लुढ़का पारा, साढ़े छह डिग्री पर आया

शहर में बढ़ी गलन, अभी बदलेगी हवा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 07:29 AM (IST)
राजधानी में शाम को लुढ़का पारा, साढ़े छह डिग्री पर आया
राजधानी में शाम को लुढ़का पारा, साढ़े छह डिग्री पर आया

लखनऊ, जेएनएन । राजधानी में रविवार को शाम होते ही पारा लुढ़क गया। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं कानपुर में भी ठंड बढ़ गई है।

loksabha election banner

कुछ दिन पहले पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में असर दिखाना शुरू कर दिया। रविवार को शाम होते ही गलन बढ़ गई। ठंड हवा के साथ मौसम में नमी छा गई। ऐसे में राजधानी का न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 23.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी तक शहर में 10 दिसंबर को सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

कानपुर में चार डिग्री खिसका

कानपुर में सबसे अधिक ठंड रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी में न्यूनतम तापमान 7.1, खीरी में 6.6, झांसी में 6.7 व बरेली में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी और बढ़ेगी ठंड

राज्य के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि तीन-चार दिनों में हवा बदलने के आसार हैं। दक्षिणी पूर्वी के बजाए उत्तरी-पश्चिमी हवा दस्तक देगी। ऐसे में ठंड बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.