विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर लुधियाना से हो गया फरार, सीतापुर में एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 01 Mar 2022 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 02 Mar 2022 08:12 AM (IST)

लुधियाना पुलिस के अनुसार सुमितपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि वह मोटरसाइकिल को बेचना चाहते थे। उन्होंने इसकी फोटो ...और पढ़ें

बाइक का ट्रॉयल लेने के बहाने लुधियाना से फरार हो कर सीतापुर पहुंच गया।
बाइक का ट्रॉयल लेने के बहाने लुधियाना से फरार हो कर सीतापुर पहुंच गया।

लखनऊ, जेएनएन। खरीदने से पहले 'टेस्ट ड्राइव' करने के बहाने एक शातिर मोटरसाइकिल लेकर भाग गया और पंजाब के लुधियाना से उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंच गया। यहां दुर्घटना होने के बाद सीतापुर पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान ढंडारी कलां की गली नंबर दो में रहने वाले रवि के रूप में हुई है।

लुधियाना पुलिस के अनुसार मोहर सिंह नगर की गली नंबर आठ के रहने वाले सुमितपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि वह 2018 माडल के यामहा आर 1.5 मोटरसाइकिल को बेचना चाहते थे। उसने मोटरसाइकिल की फोटो और डिटेल फेसबुक पर शेयर की थी। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये तय की थी। 24 फरवरी को रवि ने उनके साथ संपर्क किया और मोटरसाइकिल खरीदने की बात कही। वह ट्रायल के लिए मोटरसाइकिल लेकर गया और फरार हो गया। उस समय रवि के साथ मोटरसाइकिल एजेंसी का एक कर्मचारी भी था।

बाद में जब वह उक्त कर्मचारी की तलाश में एजेंसी पर पहुंचे तो उन्हें रवि के घर का पता चला। ढंडारी स्थित उसके घर पर पहुंचे तो ताला लटका हुआ था। रविवार शाम करीब सात बजे उन्हें उत्तर प्रदेश से थाना सीतापुर की पुलिस का फोन आया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया है और चलाने वाले को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुमितपाल सिंह भी सीतापुर पहुंच गए हैं।