11 दिसंबर से चलेगा लखनऊ में अतिक्रमण पर बुलडोजर, कहीं आप भी तो नहीं टारगेट Lucknow News
लखनऊ सात विभाग सात टीम को सात दिनों में 21 रास्तों से 1307 अतिक्रमण हटाने का टारगेट। डिफेंस एक्सपो को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को दिए निर्देश।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:57 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 11:57 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ शहर में सड़क के 1,307 अतिक्रमण यातायात को बाधित कर रहे हैं। डिफेंस एक्सपो को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन्हें 11 दिसंबर से सात दिवस में अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए हैं। इस महा अतिक्रमण अभियान में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआइ, एलडीए, सिंचाई विभाग, पुलिस और प्रशासन प्रशासन की टीम लगेगी। जिसे हर हाल में चिन्हित अतिक्रमण को हटाकर इसकी सूची प्रशासन को सौंपनी है। साथ ही थाना पुलिस को अतिक्रमण वाले स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न हो इस पर नजर रखने को कहा गया है।
यहां चलेगा अभियान - संख्या
- ओल्ड पिकनिक स्पॉट रोड 11
- मुंशीपुलिया से फरीदपुर मार्ग 07
- रहीमनगर से खुर्रम नगर मार्ग 26
- फरीदपुर चांदन सुग्गामऊ यादव 23
- तकरोही रसूलपुर सादात मार्ग 10
- लखनऊ फैजाबाद मार्ग 15
- लखनऊ मोहान मार्ग 20
- पुरनिया रेलवेक्रॉसिंग से डालीगंज 20
- रहीमनगर से डंडहिया मार्ग 23
- कानपुर-हरदोई-सीतापुर मार्ग 83
- मिल मार्ग 26
- वाटर वक्र्स मार्ग 03
- गुडशेड भूसा मंडी मार्ग 02
- गुरुगोविंद सिंह मार्ग 18
- गंगा प्रसाद नादान महल मार्ग 11
- डालीगंज से निशातगंज 20
- तुलसीदास मार्ग 54
- कृष्णानगर-तालकटोरा मार्ग 18
- कैंपवेल मार्ग 56
- सुभाष मार्ग 09
- पलिया-शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग 119
- लखनऊ-कानपुर मार्ग 149
- लोहिया पथ 10
- विक्रमादित्य मार्ग 64
- जू-मार्ग 32
- आंबेडकर मार्ग 29
- कालीदास मार्ग 16
- मीराबाई मार्ग 27
- आरएफ बहादुर मार्ग 25
- लाटूश रोड 8
- बटलर रोड 17
- एनएच-24 45
- बिजनौर मार्ग 4
- जेल रोड से देवी खेड़ा मार्ग 1
- लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग 11
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें