राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के हेलीकाप्टर में दिक्कत आने के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
लखनऊ (जेएनएन)। जयपुर से लखनऊ आ रहे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के एयरक्राफ्ट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सवा घंटे के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। शाम 5:40 पर एयरक्राफ्ट लैंड होने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और विमान संचालन से जुड़े स्टाफ ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: घर वापसीः मुस्लिम समुदाय के दर्जन भर से ज्यादा सदस्यों ने अपनाया हिंदू धर्म
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का एयरक्राफ्ट सी 56 एक्स जयपुर से लखनऊ आ रहा था। विमान को शाम 4:35 बजे के आसपास लैंड होना था, लेकिन पायलट को स्क्रीन पर लैंड गियङ्क्षरग यानी एयरक्राफ्ट के नीचे लगे तीनों पहिए का इंडिकेशन स्क्रीन पर दिखना बंद हो गया। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल लखनऊ से संपर्क साधा और एयरक्राफ्ट में मौजूद ईंधन को कम करने के लिए करीब एक घंटे तक हवा में राज्यपाल को लेकर चक्कर लगाता रहा।
यह भी पढ़ें: बागपत में पति को बंधक बनाकर उसी के सामने पत्नी से दुष्कर्म
अधिकारियों के मुताबिक तेल कम होते ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उन सभी उपकरणों का इस्तेमाल किया गया जो किए जाते हैं। हालांकि एयरक्राफ्ट को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक एयरक्राफ्ट में वीवीआइपी व क्रू स्टाफ मिलाकर 11 लोग मौजूद थे। लैंडिंग के दौरान आसानी से तीनों पहिए खुल गए, यही पहिए स्क्रीन पर दिखा नहीं रहे थे, जिन्हें तकनीकी भाषा में लैंड गियङ्क्षरग कहते हैं।