19 को कर्नाटक से आ जाएगी इलेक्टिक बस, शुरू होगा संचालन
40 रुपये होगा अधिकतम किराया आलमबाग से विराजखंड के बीच चलेगी पहली बस।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 09:48 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। 19 जनवरी को प्रोटो टाइप इलेक्टिक बस राजधानी पहुंच रही है। यह जानकारी नगरीय बस सेवा के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलैन ने दी।
उन्होंने बताया कि कर्नाटक के धारवाड़ से आ रही यह बस 19 को लखनऊ पहुंचेगी। बस की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के बाद उसका ट्रायल शुरू होगा। पंद्रह दिन का ट्रायल रन होगा। इसके बाद संचालन की अनुमति दे दी जाएगी।
अगर खामी न मिली तो शेष 39 बसों को भी मंगाया जाएगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो मार्च तक सभी इलेक्टिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। रूट तय कर लिया गया है। नगर निगम से भी सीमा की जानकारी मांगी गई है। इसका अधिकतम किराया 40 रुपये होगा। ट्रायल के लिए पहला रूट आलमबाग से विराजखंड होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें