विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इकाना स्टेडियम में महिला टी-20 ट्रॉफी का आगाज, 8 टीमों के बीच होगा मुकाबला; आज खेले जाएंगे चार मैच

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:25 AM (IST)

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार से सीनियर वीमेंस टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें आठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

इकाना स्टेडियम। (तस्वीर- फाइल)

इकाना स्टेडियम। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. इकाना स्टेडियम में सीनियर वीमेंस टी-20 ट्रॉफी शुरू।

  2. आठ टीमें खिताब की दावेदारी के लिए मैदान में।

  3. पहले दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। इकाना स्टेडियम में सोमवार से सीनियर वीमेंस टी-20 ट्राफी के एलीट ग्रुप मुकाबलों का रोमांच शुरू होगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब की दावेदारी के लिए मैदान पर उतरेंगी। पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के आगाज से पहले रविवार को इकाना में खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। बल्लेबाजों ने नेट्स पर बड़े शाट लगाकर अपनी तैयारियों को धार दी, जबकि गेंदबाजों ने लाइन-लेंथ और गति पर काम किया। खिलाड़ियों ने रनिंग के साथ अभ्यास शुरू किया।

इसके बाद कैचिंग और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास कर अपनी फुर्ती और तालमेल को परखा। सुबह के अभ्यास सत्र में रेलवे और त्रिपुरा की खिलाड़ियों ने पसीना बहाया।

इसके बाद अन्य टीमों की खिलाड़ियों ने भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। टूर्नामेंट में रेलवे, त्रिपुरा, विदर्भ, गुजरात, सिक्किम, केरल, पंजाब और तमिलनाडु की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 

यह भी पढ़ें- लखनऊ में इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा गोमती नदी का पानी, यातायात धीमी गति से संचालित

आज होंगे ये मुकाबले

रेलवे बनाम त्रिपुरा: सुबह 9:00 बजे, इकाना बी ग्राउंड
तमिलनाडु बनाम पंजाब: सुबह 11:00 बजे, मुख्य मैदान
विदर्भ बनाम गुजरात: दोपहर 1:30 बजे, इकाना बी ग्राउंड
सिक्किम बनाम केरल: शाम 4:30 बजे, मुख्य मैदान