शहर में निकला आठ फीट का घड़ियाल, मचा हड़कंप-ऐसे किया गया रेस्क्यू Ayodhya News
अयोध्या में रामघाट हाल्ट में निकला घड़ियाल। वन विभाग की टीम ने बचाया।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 03:35 PM (IST)
अयोध्या, जेएनएन। जिले की एक पॉश कॉलोनी में मंगलवार देर रात घड़ियाल निकलने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी में आठ फीट के घड़ियाल को देखकर अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम दी जिसके बाद रेस्क्यू करने आई टीम घड़ियाल को पकड़कर ले गई।
यह है मामला
अयोध्या के रामघाट हाल्ट के निकट एक कॉलोनी में मंगलवार रात को एक आठ फीट का घड़ियाल निकल आया। घड़ियाल को देखकर लोग घरों में दुबक गए जिसके बाद वन विभाग और डायल 100 पर दी सूचना गई। जिसके बाद लगभग आधे घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घड़ियाल को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने बताया कि घड़ियाल सरयू नदी से निकलकर आया। वहीं पहले भी कई बार सरयू नदी में घड़ियाल दिखाई दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें