Move to Jagran APP

चांद के दीदार के बाद शनिवार को मनाया जाएगा ईद-उल-फितर

उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित दरगाह से आसमान पर निगाहें लगीं रही पर चांद नहीं दिखा। अब ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 06:13 PM (IST)
चांद के  दीदार के बाद शनिवार को मनाया जाएगा ईद-उल-फितर
चांद के दीदार के बाद शनिवार को मनाया जाएगा ईद-उल-फितर

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित दरगाह से आसमान पर निगाहें लगीं रही पर गुरुवार को चांद नहीं दिखा। ईद-उल-फित्र का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को रमजान का 30वां रोजा होगा। देर शाम शिया-सुन्नी दोनों चांद कमेटी ने ईद का चांद न होने का एलान करने के बाद लोगों से शुक्रवार को रोजा रखने की बात कही। 29 के चांद के दीदार के लिए शाम से आसमान में लोगों की निगाहें टिकी रही। हर कोई अपने छत पर चांद के दीदार को बेकरार रहा, लेकिन काफी देर तक आसमान में टकटकी लगाने के बाद भी लोगों को चांद की झलक नहीं दिखाई दी।

loksabha election banner

ऐशबाग ईदगाह में चांद देखने का इंतजाम

मरकजी चांद कमेटी की ओर से ऐशबाग ईदगाह में चांद देखने के लिए इंतजाम किया गया। कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने 29 का चांद न होने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक का 30वां रोजा होगा। वहीं, मरकजी शिया चांद कमेटी की ओर से हुसैनाबाद सतखंडा में भी चांद देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। काफी देर तक आसमान की ओर निहारने के बाद भी चांद का दीदार न हो सका। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ  अब्बास ने भी 30 का चांद होने का एलान कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा। इसी तरह काजी-ए-शहर मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली के मसलक के लोगों ने एक दिन बाद रोजा शुरू किया था। इसलिए शुक्रवार को 29वां रोजा होगा। शुक्रवार को चांद देखने के  बाद शनिवार को ईद मनाई जाएंगी।

फिर होगी अलविदा की नमाज

गुरुवार को चांद न होने से शुक्रवार को फिर से अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि गुरुवार को चांद न देखने से शनिवार को ईद मनाई जाएगी, और शुक्रवार को दोबारा अलविदा की नमाज अदा होगी। काजी-ए-शहर मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने बताया कि शुक्रवार को 29वां रोजा होगा इस लिए इस शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। सुन्नी समुदाय के कुछ तबके ने एक दिन बाद से रोजा रखा था इस लिए शुक्रवार को वह अलविदा की नमाज पढ़ेंगे।

आखिरी पड़ाव पर बाजार में रौनक 

रमजान के आखिरी पड़ाव के मद्देनजर बाजार में रौनक बढ़ी हुई है। ईद को देखते लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं।शनिवार को ईद मनाए जाने की घोषणा होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। कानपुर, फैजाबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, झांसी और लखनऊ की बाजारे खरीदारों से पट गई। सबसे अधिक मारामारी कपड़े की दुकानों में दिखी। वैसे किसी बाजार या दुकान पर खरीदारों की कमी नहीं  नजर आई। ईद को लेकर बाजार में गजब की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानें ग्राहकों से भरी पड़ी हैं।

कपड़ों की दुकानों पर काफी भीड़ 

ईद के चलते रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा चप्पल, जूते, चूढ़ी, सेंवाईं, मेवे आदि की जमकर खरीदारी की जा रही है। गुरुवार को पूरा दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। दरअसल लोगों को उम्मीद थी कि 29 रमजान को ईद का चांद दिख सकता है। जिसके चलते शुक्रवार को ईद होने की संभावनाओं को लेकर सुबह से ही लोग खरीदारी करने में जुटे थे। रेडीमेड कपड़ों के सभी शो-रूम ग्राहकों से पूरे दिन गुलजार रहे। शाम को इफ्तार के बाद इनमें रौनक और भी बढ़ गई। गुरुवार को कपड़े, जूते आदि खरीदने वालों में सबसे अधिक युवा नजर आ रहे थे। इसके साथ ही महिलाओं ने भी आज जमकर खरीदारी की। शहर की चूड़ी वाली गली महिलाओं से भरी नजर आई। इसके अलावा सेंवाईयों और मेवों की दुकानों पर भी ग्राहक जुटे हुए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.