लखनऊ में एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका
आज भारत माता की जय नहीं बोलने का एलान करने वाले एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का लखनऊ में पुरजोर विरोध किया गया। इस विरोध का नेतृत्व भाजपा के एक आनुषांगिक संगठन के हाथ रहा। इस मौके पर जुटे कार्यकर्ताओं ने ओवैसी का पुतला फूंका।
लखनऊ। लखनऊ में आज भारत माता की जय नहीं बोलने का एलान करने वाले एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का पुरजोर विरोध किया गया। इस विरोध का नेतृत्व भाजपा के एक आनुषांगिक संगठन के हाथ रहा। इस मौके पर जुटे कार्यकर्ताओं ने ओवैसी का पुतला फूंका।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रामशंकर राजपूत महामंत्री दिलीप साहू एवं मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने विधान सभा के समक्ष एआइएमआइएम प्रमुख ओवैसी का पुतला फूक कर देश से माफी मांगने की मांग की। र्मोचे के अध्यक्ष राम शंकर राजपूत ने कहा कि भारत देश में रहने वाला कोई भी व्यक्ति जो भारत माता की जय नही बोल सकता है उसे इस देश में रहने का कोई हक नही है। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। ओवैसी का बयान देश का अपमान है उन्हें तत्काल भारत के नागरिको से माफी मांगनी चाहिए वोट बैक की गन्दी राजनीति के चलते उनका बयान निन्दनीय है। उक्त अवसर पर नगर महामंत्री दिलीप साहू ने कहा कि ओवैसी जैसे लोगो को अगर भारत माता की जय बोलने में दिक्कत महसूस कर रहे है तो भारत देश में क्यों रह रहे है, अगर भारत में रहना है तो भारत माता की जय बोलना ही पड़ेगा। श्री साहू ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग ही भारत में लगातार अस्थिरता फैला रहे है और प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार को चलने में रोड़े अटकाने का प्रयास कर रहे है क्यो कि इन जैसे लोग देश का विकास नही सिर्फ अपना विकास चाहते है और राजनीति व सत्ता में बने रहने के लिए अपनी गन्दी मानसिकता का परिचय देते रहते है। मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भारत हमारी मातृभूमि और सभी को इसकी पूजा करनी चाहिए। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह मातृभूमि की पूजा करे और भारत माता की जय बोले। एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भारत माता की जय न बोलने पर शर्म आनी चाहिए। कुछ राजनीतिक दल ओवैसी के पक्ष में है जो राजनीतिक वोट बैंक को देख रहे है। पुतला फूकने में नगर अध्यक्ष रामशंकर राजपूत, महामंत्री गणेश वर्मा, दिलीप साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी भारत सिंह मौर्य, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, श्याम सुन्दर दास चैरसिया, हरिश्चन्द्र धानुक, जय प्रकाश पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह, राजेश राज, श्रवण साहू, प्रयागमती गुप्ता, लालजी गुप्ता इत्यादि शामिल थे।