Move to Jagran APP

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के योगदान को सराहा, बोले-देश में लागू करने की जरूरत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश में में मेधावियों के नाम पर गौरव पथ बनाए जाने की प्रशंसा की और देश में लागू करने की जरूरत बताई। एनसीसी में गर्ल्स स्टूडेंट की बड़ी सहभागिता एनसीईआरटी की सस्ती किताबें उपलब्ध कराना और फीस रेगुलेशन एक्ट लागू करने की भी सराहना की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 07:58 PM (IST)
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के योगदान को सराहा, बोले-देश में लागू करने की जरूरत
विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के योगदान को जमकर सराहा है। लखनऊ के योजना भवन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करने के बाद मंत्री प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में भी उत्तर प्रदेश की भूमिका को अग्रणी बताया है।

loksabha election banner

योजना भवन में मीडिया से धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेधावी छात्र-छात्राओं के नाम पर गौरव पथ बनाने का काम बेहद प्रेरणादायक है। यह काम शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक भी करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश में में मेधावियों के नाम पर गौरव पथ बनाए जाने की प्रशंसा की और इसे पूरे देश में लागू करने की जरूरत बताई। उन्होंने यूपी में एनसीसी में गर्ल्स स्टूडेंट की बड़ी सहभागिता, एनसीईआरटी की सस्ती किताबें उपलब्ध कराना और फीस रेगुलेशन एक्ट लागू करने की भी सराहना की। स्कूली शिक्षा को लेकर योगी जी की सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। यहां के छात्रों को मिलने वाली किताबों को सहज बनाने के लिए यूपी सरकार और एनसीईआरटी ने मिलकर काफी सस्ते दर पर किताबें उपलब्ध करवाई हैं।उनके साथ इस बैठक में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद तथा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतीश चंद्र द्विवेदी भी थे।

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आज हमने उत्तर प्रदेश के सभी पांच शिक्षा विभागों की समीक्षा की है। देश में करीब एक वर्ष पहले नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई। सबसे प्रसन्नता की बात उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सही मायने में क्रियान्वयन किया। यहां पर देश की आबादी के करीब 15 से 18 प्रतिशत विद्यार्थी हैं। इनकी संख्या भी करीब पांच करोड़ की है। यहां पर तो लगातार शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है। उत्तर प्रदेश से ही देश में गुड गवर्नेंस और सुशासन होगा।

मंत्री प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने बेहतर काम किया। इस विभाग ने शिक्षा देने के साथ स्किल डेवलपमेंट का भी काम किया है। देश की स्कूली शिक्षा में उत्तर प्रदेश की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। देश में नई पीढ़ी को 21वीं सदी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई है। अब अब यूपी के अधिकारियों को दिल्ली बुलाकर बदलाव के लिए आवश्यक चीजें उपलब्ध कराएंगे। इस बैठक के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने भी कहा कि उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को योजना भवन में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उपलब्धियों का ब्योरा पावर प्वांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.