विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई तेज, आजम खान के करीबी सालिम से फिर होगी पूछताछ

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:57 AM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जौहर ट्रस्ट मामले में सपा नेता आजम खान के करीबियों सालिम और अनवर से वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए पूछताछ करेगी।

आजम खान के करीबी सालिम और अनवर से ईडी फिर करेगी पूछताछ।

आजम खान के करीबी सालिम और अनवर से ईडी फिर करेगी पूछताछ।

HighLights

  1. ईडी जौहर ट्रस्ट मामले में आजम खां के करीबियों से पूछताछ करेगी।

  2. सालिम और अनवर को वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए बुलाया गया।

  3. एजेंसी पहले भी आजम खां व अन्य से पूछताछ कर चुकी है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जौहर ट्रस्ट मामले में सपा नेता आजम खान के करीबियों से पूछताछ कर वित्तीय लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करेगा।

एजेंसी ने सालिम को बुधवार को और अनवर को 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों से मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर सवाल-जवाब किए जाएंगे।

वहीं, जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी आजम खान और उनके करीबियों से पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों की कड़ियां जोड़ रही है। एजेंसी ने 13 अक्टूबर को रामपुर जेल में आजम खान से करीब साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे के स्रोत, जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण पर हुए खर्च और विभिन्न कंपनियों के साथ हुए वित्तीय लेन-देन से जुड़े सवाल पूछे गए थे।

जौहर ट्रस्ट मामले में ईडी सालिम से पहले दो बार पूछताछ कर चुकी है। अब उन्हें बुधवार को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले छह अक्टूबर को सपा विधायक नसीर अहमद खान से करीब सात घंटे और 25 सितंबर को जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन से करीब आठ घंटे पूछताछ की गई थी।

ईडी जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे के स्रोत और विभिन्न कंपनियों से हुए लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही विश्वविद्यालय के निर्माण पर हुए खर्च से संबंधित अभिलेखों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि पूछताछ में सामने आए तथ्यों का वित्तीय दस्तावेजों से सत्यापन किया जा सके।

यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय मामले में ईडी का एक्शन, कर्मचारियों और आजम खान के करीबी सालिम से आज होगी पूछताछ