जौहर ट्रस्ट को दान देने वाले व्यापारी से ED ने की पूछताछ, आजम खान के करीबी लोगों में शामिल था सलीम का नाम
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जौहर ट्रस्ट मामले में पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी व्यापारी सलीम से पूछताछ की है। ...और पढ़ें

HighLights
ईडी ने जौहर ट्रस्ट मामले में सलीम से दोबारा पूछताछ की।
सलीम पर ट्रस्ट को करोड़ों रुपये दान करने का आरोप है।
ईडी काली कमाई को सफेद करने के एंगल से जांच कर रही है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जौहर ट्रस्ट के मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एएंडएस इंटरप्राइजेज के संचालक सलीम से पूछताछ की है। सलीम पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी व्यापारियों में शामिल थे। उन्होंने जौहर ट्रस्ट को करोड़ों रुपये का दान किया था।
इसी सिलसिले में वह ईडी के रडार पर चल रहे हैं। पिछले दिनों ईडी ने उनसे पूछताछ की थी। उसके बाद बुधवार को दोबारा पूछताछ की गई है। ईडी के अधिकारियों ने उससे दान की राशि के संबंध में दस्तावेजों की मांग की है। ईडी के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जौहर ट्रस्ट के जरिए सलीम ने काली कमाई को दान देकर सफेद कमाई में बदला था।
यह भी पढ़ें- अखिलेश के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- हमारे टच में उनके 25 विधायक, हम देंगे सरप्राइज
ईडी को इस बात के सुराग मिले हैं। दूसरी तरफ ईडी ने पांच फर्मों के जरिए जल निगम का प्रचार का ठेका लेने वाले आफताब की भी जांच तेज कर दी है। पिछले दिनों ईडी ने जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक से इस संदर्भ में दस्तावेज मांगे थे।
