यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी के बाद अब विधयक बेटे अब्बास के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस, ईडी की कार्रवाई
Abbas Ansari News मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। वह अब देश ...और पढ़ें

UP News: लखनऊ, जेएनएन। माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया है। ईडी की प्रयागराज यूनिट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ ये लुकआउट नोटिस जारी किया है।
देश नहीं छोड़ सकते अब्बास
ईडी ने मुख्तार अंसारी के बेटे व मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। अब्बास अंसारी लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अब देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे। इससे पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। इसके अलावा ईडी ने मुख्तार के करीबी लखनऊ के रहने वाले शादाब के खिलाफ भी ये नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब देश के सभी एयरपोर्ट को लुकआउट नोटिस जारी होने की सूचना भेजी गई है।
फरार घोषित हो चुके हैं अब्बास
यूपी पुलिस पहले ही अब्बास अंसारी को फरार घोषित कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। ईडी ने कुछ दिनों पहले ही मुख्तार अंसारी के दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर समेत करीब दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। इसी मामले में मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग भी जांच के जद में आए थे। बता दें कि मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा जेल में बंद हैं।
इसलिए जारी हुआ लुकआउट नोटिस
ईडी ने मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटे को नोटिस जारी करके बयान के लिए बुलाया था लेकिन वे नहीं आए। यूपी पुलिस ने भी अब्बास अंसारी को फरार घोषित कर चुका है। वह लखनऊ के एक मुकदमे में फरार चल रहा है। ईडी को डर था कि कार्रवाई से बचने के लिए अब्बास अंसारी अपनी के साथ देश छोड़कर भाग न जाए इसलिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। इससे देश के सभी एयरपोर्ट सतर्क हो जाएंगे।
