विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake in Lucknow: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आया भूकंप, 5.2 रही तीव्रता; जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2022 01:55 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 07:08 AM (IST)

Earthquake in Lucknow उत्तर प्रदेश के लखनऊ से 139 किमी उत्तर-पूर्व में करीब 1 बजकर 12 मिनट पर 5.2 तीव्रता ...और पढ़ें

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आया भूकंप
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आया भूकंप

Earthquake in Lucknow: लखमऊ, जेएनएन। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप लगभग 1 बजकर 12 मिनट पर आया है। भूकंप के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का कंपन प्रदेश के कई जिलों में महसूस किया गया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ से 139 किमी उत्तर-पूर्व में करीब 1.12 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। भूकंप का केंद्र यूपी के लखनऊ के निकट बहराइच में बताया जा रहा है।

लखनऊ समेत नेपाल से सटे हुए कई जिलों में शनिवार की रात एक बजकर 12 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लखनऊ से 139 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में नेपाल और भारत की सीमा पर स्थित भेरी नामक जगह इसका केंद्र बिंदु था।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 आंकी गई है। धरती के भीतर 82 किलोमीटर की गहराई तक यह भूकंप आया। इन झटकों से नेपाल समेत चीन और भारत में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झटके महसूस हुए।

जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआइ) के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर जनरल और भूकंप विशेषज्ञ प्रभास पांडेय के अनुसार, इस तीव्रता पर अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है। भूकंप के केंद्र बिंदु पर बने घरों की दीवारों में दरारें आ सकती हैं और दूर तक उसके झटके महसूस किए जा सकते हैं लेकिन इस तीव्रता पर कोई हताहत नहीं हुआ होगा।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत लखीमपुर-खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर समेत नेपाल से सटे कई जिलों में देर रात झटके महसूस किए गए। इन झटकों से राजधानी के कई इलाकों में डर कर लोग घरों से बाहर आ गए। एक दूसरे से कुशल क्षेम पूछने के साथ ही भूकंप की भी पुष्टि करने लगे।