विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- किसी के बहकावे में ना आएं किसान, सरकार सदैव उनके साथ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 05 Sep 2021 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 05:30 PM (IST)

मुजफ्फरनगर की इस किसान महापंचायत पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। ...और पढ़ें

त्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
त्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, जेएनएन। मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान किया है। मौर्य ने लखनऊ से कानपुर रवाना होने के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार सदैव किसान के साथ है। हम किसान के हित की हर बात को लेकर उनके साथ हैं, लेकिन वह लोग किसी राजनैतिक दल या फिर नेता के बहकावे में ना आएं तो बेहतर है।

मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में आज किसानों की भारी भीड़ एकत्र है। उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तराखंड के साथ देश के अन्य राज्यों से यहां पर किसान पहुंचे हैं। मुजफ्फरनगर की इस किसान महापंचायत पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता किसी के भी बहकावे में ना आएं तो बेहतर है। केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार सदैव उनके साथ थी और रहेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। देश तथा उत्तर प्रदेश में किसानों का पूरा सम्मान है। केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के खिलाफ नहीं है। किसान किसी दल के बहकावें में न आएं सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कई दौर में किसान नेताओं के साथ वर्ता भी की है, लेकिन यह लोग कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर किसान लगभग आठ माह से आंदोलन कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान आंदोलन वास्तव में किसानों का नहीं सपा बसपा और कांग्रेस का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए कार्य किया है। कांग्रेस ने किसानों के लिए कोई काम किया हो तो बताएं। काम अच्छा हो तो उसकी प्रशंसा भी होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस हमेशा निगेटिव काम करती है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि आप लोग ना तो किसी राजनैतिक दल के बहकावे में आएं ना ही किसी नेता के उकसाने पर उत्तेजित हों। देश के कुछ राजनैतिक दल किसान हितैषी होने का दावा भले ही कर रहे हैं, लेकिन जब इनके पास सत्ता थी तो यह लोग क्या कर रहे थे। इनको तो मौका मिला था, किसान हित की बात करने वालों ने अपने समय में कुछ किया नहीं, लेकिन अब राजनीति कर रहे हैं। किसानों के नाम पर यह लोग देश तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के प्रयास में हैं। इनको तो कुछ भी हासिल नहीं होगा।

मौर्य ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के मन में हमेशा से ही अन्नदाता के लिए पूरा सम्मान था और रहेगा। किसान लोग किसी के भी बहकावे में ना आएं। केन्द्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार सदैव उनके हित के लिए काम कर रही है। देश में किसान महापंचायत के नाम पर माहौल को खराब करने का भी प्रयास किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार किसी को भी कानून-व्यवस्था से खेलने की छूट नहीं देगी। आज भी मुजफ्फरनगर में किसी भी अराजक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात है। किसी भी किसान भाई को नुकसान पहुंचाने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी भी है।  

यह भी पढ़ें: Kisan महापंचायत में आए लोगों के पक्ष में BJP सांसद वरुण गांधी, बोले- यह सभी अपने, इनका दर्द समझने की जरूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।