Move to Jagran APP

केशव प्रसाद मौर्या को भरोसा, राज्यसभा जाएंगे भाजपा के नौ सदस्य

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की नौ सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे। भाजपा के सभी नौ उम्मीदवार को राज्यसभा में जगह मिलेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 03:11 PM (IST)
केशव प्रसाद मौर्या को भरोसा, राज्यसभा जाएंगे भाजपा के नौ सदस्य
केशव प्रसाद मौर्या को भरोसा, राज्यसभा जाएंगे भाजपा के नौ सदस्य

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा चुनाव में बेहद सक्रिय केशव प्रसाद मौर्या को भरोसा है कि भाजपा के सभी नौ उम्मीदवार राज्यसभा में जाएंगे। लखनऊ में आज राज्यसभा चुनाव के मतदान के समय विधान भवन में मौजूद केशव प्रसाद मौर्या ने पार्टी के अधिकांश विधायकों से भेंट भी की।

loksabha election banner

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की नौ सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे। भाजपा के सभी नौ उम्मीदवार को राज्यसभा में जगह मिलेगी। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि हमने जहां भी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारें हैं वहां पर भाजपा को जीत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश से नौ भाजपा के प्रत्याशी राज्यसभा जाएंगे।

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सबसे अधिक नंबर हमारे पास हैं, इसलिए उम्मीद थी जीतेंगे। निर्दलीयों का भी समर्थन है।सपा व बसपा ने जबरन विवाद खड़ा करने का काम किया है, लेकिन वे हताश और निराश हैं। केशव प्रसाद ने कहा मैं नहीं जानता कि किसकी अंतरात्मा आवाज कर रही है। आते हैं तो उनका धन्यवाद है। वे जानते हैं कि भाजपा सुशासन कर सकती है, इसलिए भाजपा उम्मीदवार को वोट कर रहे हैं। देश और यूपी के विकास के लिए दूसरे दल के विधायक वोट करना चाहता है, ये उनकी इच्छा है।

देखें तस्वीरें : लखनऊ में राज्यसभा चुनाव के मतदान की गहमागहमी

इससे पहले बसपा के अनिल सिंह के साथ निषाद पार्टी के विजय मिश्रा ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इनके साथ ही समाजवादी पार्टी के नितिन अग्रवाल ने भी भाजपा के पक्ष में अपना वोट डाला। कांग्रेस के सभी सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए एक साथ वोट डाला।

बसपा के 19 में से 17 विधायकों ने वोट डाला। अनिल सिंह ने भाजपा को वोट दिया जबकि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद होने के कारण मतदान में शामिल नहीं हो सके।

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री मंत्री अरुण जेटली, डा. अशोक बाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, डा. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव, हरनाथ सिंह यादव व अनिल कुमार अग्रवाल भाजपा के प्रत्याशी हैं। सपा से जया बच्चन तथा बसपा से भीमराव अम्बेडकर उम्मीदवार हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.