लखनऊ: नशे में धुत सरकारी गाड़ी के चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर
लखनऊ नशे में धुत था सरकारी गाड़ी का चालक। कई वाहन क्षतिग्रस्त।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 11:42 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 07:32 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। सरकारी एंबेसडर गाड़ी के चालक ने मंगलवार रात कैंट में कई वाहनों को टक्कर मार दी। चालक नशे में धुत था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात नौ बजे एंबेसडर चालक महिपाल खेड़ा अर्जुनगंज निवासी तरन यादव घर जा रहा था। नशे में धुत तरन ने सदर पुलिस चौकी के पास कई वाहनों में टक्कर मार दी। इससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे पहले की लोग तरन को रोकते उसने सड़क किनारे खम्भे में एंबेसडर भिड़ा दी। स्थानीय लोगों ने तरन को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक, एंबेसडर कार के बारे में जानकारी की जा रही है। कार इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित है। आरोपित चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें